एक्सप्लोरर

Vijayadashami 2022: पटना के गांधी मैदान में हुआ रावण वध, तेज हवा से गिर गया था पुतला, क्रेन से उठाकर जलाया गया

Ravan Dahan 2022: इस बार पटना के गांधी मैदान में करीब 50 हजार लोग पहुंचे थे. सभी 12 गेटों को खोल दिया गया था जिससे कि लोग आसानी से बाहर निकल जाएं व भगदड़ न मचे.

पटना: विजयदशमी पर पटना के गांधी मैदान में रावण वध का आयोजन हुआ. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के वध के लिए भगवान राम जब गांधी मैदान पहुंचे तो मुख्यमंत्री नीतीश ने उन्हें टीका लगाया और आरती की. पहली बार दो तल्ले की लंका बनी थी. इस कार्यक्रम में वानर सेना के साथ रावण की सेना भी थी. कोई घटना न घट जाए इसलिए रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतला को जलाते समय छह से सात फायर यूनिट तैनात थी ताकि आग की लपटें कहीं दूसरी ओर नहीं चली जाएं.

जय श्री राम के नारों से गूंजा गांधी मैदान

पिछले दो सालों से कोरोना के चलते रावण वध नहीं हो रहा था. ऐसे में इस बार जब यह हुआ तो करीब 50 हजार लोग रावण वध देखने के लिए गांधी मैदान पहुंच गए. बारिश की संभावना को देखते हुए रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों पर प्लास्टिक वार्निश की गई थी ताकी बारिश के कारण बाधा न पहुंचे. रावण के पुतले की ऊंचाई 70 फीट, मेघनाद की ऊंचाई 65 और कुंभकर्ण की ऊंचाई 60 फीट थी. गांधी मैदान में भगवान राम द्वारा चलाए गए तीर से पुतला धू-धू कर जल उठा. कार्यक्रम के समय जय श्री राम के नारों से पूरा गांधी मैदान गूंज रहा था. 

दहन से पहले धड़ाम से नीचे गिरा रावण

इस बार रावण दहन से पहले ही रावण का पुतला धड़ाम से नीचे गिर पड़ा. तेज हवा की वजह से 70 फीट के रावण का पुतला नीचे गिर गया. मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ताली बजाने लगी. लोग हंसने लगे. बाद में फिर से रावण वध के लिए पुतला को क्रेन से उठाकर खड़ा किया गया जिसके बाद रावण जलाया गया. इधर, पिछली घटना को देखते हुए सतर्कता बरती गई थी. गांधी मैदान के सभी 12 गेटों को खोल दिया गया था जिससे कि लोग आसानी से बाहर निकल जाएं व भगदड़ न मचे. करीब 70 सीसीटीवी लगाए थे. चप्पे चप्पे पर पुलिस और जवान तैनात थे.

यह भी पढ़ें- 

Arwal News: महानवमी के मेले में मिठाई-ब्रेड खाने से 15 लोगों की बिगड़ी तबीयत, पिता-पुत्र की मौत

Samastipur News: BJP नेता के बेटे की हत्या, महानवमी का मेला जाने के बाद से था लापता, सुबह मिला शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: ट्रांसफर-पोस्टिंग पर मंत्री दिलीप जायसवाल सख्त, बोले- 'पहले मंत्रालय भ्रष्टाचार...'
बिहार में ट्रांसफर-पोस्टिंग पर मंत्री दिलीप जायसवाल सख्त, बोले- 'पहले मंत्रालय भ्रष्टाचार मुक्त...'
बिहार: 'गांव के लोग समझ रहे लेकिन विपक्ष...', पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर बोले BJP सांसद विवेक ठाकुर
बिहार: 'गांव के लोग समझ रहे लेकिन विपक्ष...', पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर बोले BJP सांसद विवेक ठाकुर
Bihar News: जमुई में इंजीनियर पर बड़ी कार्रवाई, घर से अब तक 40 लाख कैश बरामद, 4 ठिकानों पर चल रही छापेमारी
जमुई में इंजीनियर पर बड़ी कार्रवाई, घर से अब तक 40 लाख कैश बरामद, 4 ठिकानों पर चल रही छापेमारी
Gopalganj News: दुबई में जहाज की फोटो खींचने पर गोपालगंज के युवक को 10 साल की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार
गोपालगंज: दुबई में जहाज की फोटो खींचने पर युवक को 10 साल की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😦Suraj के सामने आया Isha की चोट का सच, पुरानी यादों में खोया! #sbs
Bollywood news: शुरू हुआ 'चाँद मेरा दिल' का धमाकेदार प्रमोशन, टिकटों के दाम बने नई स्ट्रेटेजी का हिस्सा! (16-05-26)
Top News: बड़ी खबरें, फटाफट | NEET 2026 Paper Leak | Gautam Adani | Oil Price Hike | PM Modi
CBI Action On NEET Leak: पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार, सीक्रेट क्लास का खुलासा! | NEET Re-Exam
पुराने cop drama में Urvashi Rautela की acting ने सबको चौंकाया

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता सरकार ने बंगाल में जारी किए थे 1.69 करोड़ SC-ST-OBC सर्टिफिकेट, शुभेंदु सरकार ने दिए जांच के आदेश
ममता सरकार ने बंगाल में जारी किए थे 1.69 करोड़ SC-ST-OBC सर्टिफिकेट, शुभेंदु सरकार ने दिए जांच के आदेश
राजस्थान: नीट पेपर लीक मामले में खुलासा, आरोपी मांगीलाल ने पढ़ाई छोड़ चुके बेटे को जबरन दिलाया था पेपर
राजस्थान: नीट पेपर लीक मामले में खुलासा, आरोपी मांगीलाल ने पढ़ाई छोड़ चुके बेटे को जबरन दिलाया था पेपर
पाकिस्तानी खिलाड़ी के सिर पर लगी भयंकर चोट, स्ट्रेचर से गया बाहर; जानें अब कैसी है हालत
पाकिस्तानी खिलाड़ी के सिर पर लगी भयंकर चोट, स्ट्रेचर से गया बाहर
Aakhri Sawal BO Day 1: एक करोड़ भी नहीं कमा पाई 'आखिरी सवाल', RSS पर बनी फिल्म को थियेटर में नहीं मिल रहे दर्शक
बॉक्स ऑफिस: एक करोड़ भी नहीं कमा पाई 'आखिरी सवाल', RSS पर बनी फिल्म को थियेटर में नहीं मिल रहे दर्शक
दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान आगबबूला हो गए रूसी विदेश मंत्री लावरोव, आखिर क्या हुआ था ऐसा?
दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान आगबबूला हो गए रूसी विदेश मंत्री लावरोव, आखिर क्या हुआ था ऐसा?
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
Sitting Too Long On Toilet: क्या आप भी टॉयलेट में 15 मिनट से ज्यादा बैठते हैं? डॉक्टर ने बताया कितनी खतरनाक है ये आदत
क्या आप भी टॉयलेट में 15 मिनट से ज्यादा बैठते हैं? डॉक्टर ने बताया कितनी खतरनाक है ये आदत
नीले के बाद हरे ड्रम का खौफ, महिला ने पति के साथ मिल की प्रेमी की हत्या, शव हरे ड्रम में फेंका, खौफ में यूजर्स
नीले के बाद हरे ड्रम का खौफ, महिला ने पति के साथ मिल की प्रेमी की हत्या, शव हरे ड्रम में फेंका
Embed widget