एक्सप्लोरर

Samastipur News: BJP नेता के बेटे की हत्या, महानवमी का मेला जाने के बाद से था लापता, सुबह मिला शव

BJP Leader's Son Murder: रात से ही परिजन युवक को ढूंढ रहे थे. बुधवार की सुबह बीजेपी नेता के बेटे का खून से सना शिव मिला. लोगों ने हत्या का जमकर विरोध किया है. पलिस छानबीन में जुट गई है.

समस्तीपुर: शहर में बेलगाम अपराधियों (Bihar Crime) ने बीजेपी नेता (BJP Leader Son Murder) सह पूर्व प्रखंड प्रमुख पलटन राम के बेटे की हत्या कर दी है. वारदात वारिसनगर के कुसैया खजूरी मुख्यपथ पर बांसवाड़ी की है. घटना से इलाके में कोहराम मच गया है. युवक रात को नवमी (Mahanavami 2022) का मेला देखने निकला था पर वापस नहीं लौटा. परिजनों ने खोजबीन शुरू की. बुधवार की सुबह लड़के का शव मिला. बताया गया कि मंगलवार की देर रात अपराधियों ने युवक के सिर पर तेज धारदार हथियार से वार करके मौत के घाट उतारा है. वहीं  मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस छानबीन कर रही है.  

रात से ही युवक था लापता

मृतक की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई है. वह प्रखंड के हजपुरवा गांव का रहने वाला था. बताया जाता है कि संदीप नवमी की रात को मेला देखने घर से निकला था. देर रात तक उसके वापस नहीं आने पर परिजन परेशान थे. उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था जिसके बाद परिजन रात से ही उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. इधर, बुधवार की सुबह बांसवाड़ी की ओर शौच करने गए लोगों ने खून से सना एक शव देखा. लोगों ने शोर मचाना शुरू किया. शव होने की सूचना पाकर जब परिवार के लोग पहुंचे तो देखा कि वह संदीप है. मौके पर ही चीख पुकार मच गई. मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: मुख्यमंत्री पर बरसे सुशील मोदी, कहा- मैंने बिहार सरकार को पहले ही दी थी चेतावनी, नीतीश ने कराई फजीहत

लोगों ने शव को देखकर जमकर विरोध किया है. मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी गई. उसकी हत्या किस कारण से हुई है यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा. हालांकि घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि परिवार के लोग हत्या के कारण के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं. पुलिस अपने स्तर से हर एक पहलू की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- Nawada News: सनकी पति ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट, बेटी के सामने पीट-पीटकर की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget