एक्सप्लोरर

नीतीश की कैबिनेट का जातीय समीकरण, जानिए- किस जाति के कितने विधायक मंत्री बनाए गए, देखें पूरी लिस्ट

नीतीश कुमार ने 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. हालांकि 6 बार उनके साथ उपमुख्यमंत्री रह चुके बीजेपी के सुशील मोदी का पत्ता कट गया है. नीतीश कुमार के साथ बीजेपी, जेडीयू, हम पार्टी और वीआईपी पार्टी को भी मंत्री पद मिला है. मंत्रीमंडल में जातीय समीकरण का खास ख्याल रखा गया है.

पटना: बिहार की नई नीतीश सरकार में आज 14 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है. इनमें से 7 नेता बीजेपी कोटे और 5 नेता जेडीयू कोटे से मंत्री बने हैं. बीजेपी और जेडीयू ने अपने नेताओं के नाम तय करने में जातिगत समीकरण का खास ख्याल रखा है. इन नेताओं के नाम सामने आ गए हैं. इनमें दलित, यादव, भूमिहार, ब्रह्मण, राजपूत जाति के नेता हैं. खास बात ये है कि पहली बार कोई भी मुसलमान मंत्री नहीं है.

देखिए बीजेपी के  मंत्रियों के लिस्ट

1. तारकिशोर प्रसाद- वैश्य समाज

2. रेणु देवी- नोनिया

3. मंगल पांडे- ब्राह्मण

4. रामप्रीत पासवान- दलित

5. जीवेश कुमार मिश्र- भूमिहार

6. अमरेंद्र प्रताप सिंह- राजपूत

7. राम सूरत राय- कुर्मी

जेडीयू के भी सभी पांच मंत्री अलग-अलग जाति के हैं. लेकिन जेडीयू का भी कोई मुस्लिम नेता मंत्री पद की शपथ नहीं ले रहा है.

देखें जेडीयू के 5 मंत्रियों के लिस्ट

1. विजय चौधरी- भूमिहार

2. विजेंद्र यादव- यादव

3. अशोक चौधरी- पासी

4. मेवालाल चौधरी-कुशवाहा

5. शीला मंडल- ईबीसी

इसके अलावा 'हम' पार्टी से संतोष मांझी और 'वीआईपी' से मुकेश सहनी मंत्री पद की शपथ लेंगे. संतोष मांझी की जाति मुसहर और मुकेश सहनी की जाति मल्लाह़ है. बता दें कि नीतीश कैबिनेट में इस बार दो महिलाओं को शामिल किया गया है. वहीं ऐसा पहली बार हो रहा है कि नीतीश के मंत्रीमंडल में मुस्लिम मंत्री को जगह नहीं मिली है.

ये हैं NDA के सहयोगी दलों के मंत्री

1. संतोष सुमन- मुशहर

2. मुकेश सहनी- निषाद

बता दें कि राजद की अगुवाई में महागठबंधन ने इस शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया था. तेजस्वी यादव की अगुवाई में विपक्ष का कोई भी विधायक इस शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचा. वहीं वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी ने कहा कि महागठबंधन ने उन्हें उप मुख्यमंत्री का पद ऑफर किया था लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget