एक्सप्लोरर

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली, नीतीश कैबिनेट में 1 एजेंडे पर लगी मुहर

Nitish Cabinet: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को अब 125 यूनिट तक बिजली का कोई बिल नहीं देना होगा. कैबिनेट ने बिजली मुफ्त देने की योजना को मंजूरी दे दी है.

पटना में शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने की योजना को मंजूरी दे दी है. प्रदेश में मुफ्त बिजली के एलान पर मुहर लगाने के लिए नीतीश कुमार ने एक हफ्ते में ये दूसरी कैबिनेट की बैठक की. 

125 यूनिट तक बिजली का कोई बिल नहीं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि "घरेलू उपभोक्ताओं को अब 125 यूनिट तक बिजली का कोई बिल नहीं देना होगा. इतना ही नहीं, कुटीर ज्योति योजना के तहत अत्यंत गरीब परिवारों के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी और शेष राशि के लिए भी सरकार पर्याप्त सहयोग देगी." 

सीएम ने मोतिहारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने इस बात का जिक्र किया था कि पटना लौटने के बाद वे कैबिनेट की बैठक करेंगे, जिसमें 125 यूनिट बिजली मुफ्त करने के अपने फैसले पर मंत्रिपरिषद की मंजूरी लेंगे. इस फैसले के लिए ही सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई.

इस योजना के लिए विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के विस्तार के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड को 3797 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही घरेलू उपभोक्ताओं को न्यूनतम 1.1 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए वित्तीय सहायता देने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में पारित किया गया.

15 जुलाई को भी हुई थी कैबिनेट की बैठक

इससे पहले भी बीते 15 जुलाई को कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें राज्य में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार, वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के काम में लगे बीएलओ और सुपरवाइजर को राज्य सरकार ने एकमुश्त 6000 रुपये मानदेय देने समेत कई बड़े फैसले लिए गए थे. 

ये भी पढ़ें: 'इस मर्डर में हाथ ना डालो...', शेरू सिंह ने पप्पू यादव को दी धमकी, सांसद ने हत्या पर उठाए थे सवाल

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बांकीपुर उपचुनाव के बाद सवर्ण आयोग का बड़ा फैसला, सभी जिलों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
बांकीपुर उपचुनाव के बाद सवर्ण आयोग का बड़ा फैसला, सभी जिलों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget