एक्सप्लोरर

एक्शन में दिखे CM नीतीश, कहा- एक-एक चीज पर रखनी है नजर, सिर्फ जानकारी से नहीं चलेगा काम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित पुलिस हेडक्वार्टर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ करीब साढ़े तीन घंटे तक बैठक की. बीते दो महीनों में लॉ एंड ऑर्डर की बिगड़ती स्थिति को लेकर यह पांचवीं बैठक थी. इससे पहले नीतीश कुमार 23 दिसंबर को पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे और सूबे की कानून व्यवस्था की समीक्षा की थी.

पटना: बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की बिगड़ती स्थिति पर उठ रहे सवालों के बीच बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित पुलिस हेडक्वार्टर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ करीब साढ़े तीन घंटे तक बैठक की. बीते दो महीनों में लॉ एंड ऑर्डर की बिगड़ती स्थिति को लेकर यह पांचवीं बैठक थी. इससे पहले नीतीश कुमार 23 दिसंबर को पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे और सूबे की कानून व्यवस्था की समीक्षा की थी.

काम समय पर करने का दिया निर्देश

बैठक खत्म होने के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि आज की बैठक में सीआईडी की समीक्षा की गई. इन्हें किस चीज़ की जरूरत है और किस प्रकार से काम हो रहा इस संबंध में जानकारी ली गई. वहीं, विभाग द्वारा समय पर काम हो इस संबंध में निर्देश दिया गया. ताकि, सीआईडी पूरी तरह से मजबूत रहे.

एक-एक चीज की ली जाएगी जानकारी

सीएम नीतीश ने कहा कि अब सिर्फ जानकारी नहीं लेनी है, अब एक-एक चीज पर नजर रखनी है. अब कहीं भी अपराध होगा तो उससे संबंधित एक-एक चीज की जानकारी ली जाएगी. अपराध को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल द्वारा क्या काम किया गया ये भी पता लगाया जाएगा. हर विभाग का अलग-अलग विंग बना दिया गया है, ताकि प्रभावी ढंग से काम हो सके.

दो हिस्सों में बांटे गए प्रशासनिक अधिकारी

सीएम नीतीश ने बताया कि फिलहाल प्रशासनिक अधिकारियों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है. एक हिस्सा लॉ एंड ऑर्डर देखेगा और दूसरा आपराधिक घटनाओं की जांच करेगा. अब एसपी के साथ-साथ सीआईडी को भी आपराधिक घटनाओं की जांच में शामिल होना पड़ेगा.

हर जगह देखना है जरूरी

उन्होंने कहा कि मैं अक्सर क्राइम की स्थिति पूछता रहता हूं. ऐसा मैं इसलिए पूछता हूं क्योंकि ये देखना बहुत जरूरी है कि नीचे से ऊपर तक कहां क्या हो रहा है. पुलिस ने देखा या नहीं? किस प्रकार का अपराध हुआ? जांच में कितना समय लगा? कोई देख रहा है या नहीं? क्या किसी खास जगह पर ये हो रहा है? इस पर पूरे तौर पर निगरानी और नियंत्रण रखना ही पुलिस का काम है.

सीएम नीतीश ने कहा कि भव्य पुलिस मुख्यालय बनाया गया है. एक-एक चीज उपलब्ध है. लेकिन लोग अगर अपनी जिम्मेदारी पूरी तौर पर नहीं लेते तो ये दुखद है. उन्होंने बताया कि बैठक में ये निर्देश दिया गया है कि प्रशासनिक अधिकारी हर तरफ नजर रखें. सोशल मीडिया पर चल रहे खबरों पर भी ध्यान दें. तभी अपराध पर नियंत्रण किया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष संग मारपीट, मनोज भारती का कॉलर पकड़ा
जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष संग मारपीट, मनोज भारती का कॉलर पकड़ा
मनोज झा का PM मोदी पर तंज, बोले- बेरोजगारी और असमानता पर भी बोलिए
मनोज झा का PM मोदी पर तंज, बोले- बेरोजगारी और असमानता पर भी बोलिए
बिहार: 9 दिनों तक छाती पर कलश रखने वाली महिला की मौत, सीने में हुआ दर्द और…
बिहार: 9 दिनों तक छाती पर कलश रखने वाली महिला की मौत, सीने में हुआ दर्द और…
अक्षरा सिंह फैन पर भड़कीं, महिलाओं की बेइज्जती पर लगाई फटकार, फिर बोलीं- आई लव यू
अक्षरा सिंह फैन पर भड़कीं, महिलाओं की बेइज्जती पर लगाई फटकार, फिर बोलीं- आई लव यू

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget