एक्सप्लोरर

Bihar Budget Session 2021: डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद आज पेश करेंगे बिहार का बजट

बजट सत्र की शुरुआत हंगामेदार तरीके से हुई. एक तरफ सत्र की शुरुआत से पहले जहां विपक्षी दलों के विधायकों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत और किसान आंदोलन को लेकर हंगामा किया. वहीं, सदन के अंदर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हंगामा किया.

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आगाज 19 फरवरी से हो गया है. शुक्रवार को राज्यपाल फागू चौहान अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत हुई. अब आज बिहार के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद अपने कार्यकाल के पहला बजट पेश करेंगे. सदन की कार्यवाही के दौरान वे बिहार का बजट 2021-2022 पेश करेंगे और उसे पारित भी करवाएंगे. वहीं, सदन के अलग-अलग दिन हर विभाग के बजट की विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

हंगामेदार तरीके से हुई बजट सत्र की शुरुआत

बता दें कि शुक्रवार को बजट सत्र की शुरुआत हंगामेदार तरीके से हुई. एक तरफ सत्र की शुरुआत से पहले जहां विपक्षी दलों के विधायकों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत और किसान आंदोलन को लेकर हंगामा किया. वहीं, सदन के अंदर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार बोर्ड के मैट्रिक की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का मुद्दा उठाया. हालांकि, तेजस्वी के सवाल उठाने के बाद सीएम नीतीश ने कार्रवाई का आदेश दिया, जिसके बाद सोशल साइंस की पहली पाली की परीक्षा रद्द कर दी गयी थी.

तेजस्वी यादव ने जमकर साधा निशाना

हालांकि, सदन से बाहर निकलने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि मुझे पता है सीएम नीतीश की अंतरात्मा बंगाल के खाड़ी में डूब मरी है. अब उनकी अन्तरात्मा जागने वाली नहीं है. अब वह राज्यपाल आवास जाकर इस्तीफा नहीं देंगे. नीतीश कुमार के आंखों के आंसू सूख चुके हैं, उनको अब किसी बात से फर्क नहीं पड़ता है.

तेजस्वी ने आरोप लगाया था कि सीएम नीतीश को बिहार की चिंता नहीं है. उनको अपनी कुर्सी की चिंता है. लेकिन विपक्ष पूरी मजबूती के साथ बिहार समस्या और जनता की आवाज को विधानसभा में उठाने का काम करेगा. वहीं, हम उम्मीद करेंगे कि सरकार में अगर कुछ शर्म बाकी हो तो वो कार्रवाई करें.

यह भी पढ़ें -

तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार पर शायराना अंदाज में कसा तंज कहा- जिस दिन से चला हूं... DSP को डिमोट कर बनाया इंस्पेक्टर, इस गलती की वजह से पुलिस अधिकारी पर गिरी गाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget