एक्सप्लोरर

DSP को डिमोट कर बनाया इंस्पेक्टर, इस गलती की वजह से पुलिस अधिकारी पर गिरी गाज

जांच में ये बात सामने आई कि नरकटियागंज एसडीपीओ ने महिला का मेडिकल जांच कराए बिना ही जरार शेरखर को गिरफ्तार कर लिया था. ऐसे में उनपर विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें डिमोट कर दिया गया.

पटना: बिहार सरकार ने एक डीएसपी को डिमोट करते हुए इंस्पेक्टर बना दिया है. दरसअल, बलात्कार के झूठे मामले को बिना जांच किए ही सही करार देना नरकटियागंज के एसडीपीओ निसार अहमद को महंगा पड़ा गया. इस गलती की वजह से सरकार ने उन्हें डीएसपी से डिमोट करते हुए इंस्पेक्टर बनाने की सजा दी है. अब वह स्थाई रूप से इसी पद पर रहेंगे. इस मामले में बिहार सरकार के गृह विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है.

एसडीपीओ ने पुणे से किया था गिरफ्तार

बता दें कि वादिनी चिंता नामक महिला ने साल 2018 में नरकटियागंज के साठी थाना में पुणे के जरार शेरखर पर परिवाद दर्ज कराया था. महिला ने जरार शेरखर पर शादी के झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था. इसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए नरकटियागंज एसडीपीओ निसार अहमद ने जरार शेरखर को पुणे से हिरासत में लेकर जेल भेज दिया. बता दें कि जरार के पिता का एक मित्र बेतिया का रहने वाला था, उसी ने एक महिला से झूठा केस दर्ज कराया था.

ऐसे में जरार शेरखर की मां मामले की जांच फिर से कराने को लेकर बिहार पहुंची. नुसरत एजाज शेरखर ने बेतिया एसपी को जांच के लिए आवेदन दिया. उनका कहना था कि उनका बेटा कभी बिहार आया ही नहीं है. इस मामले में एसपी ने पूरे गंभीरता से जांच की, जिसमें यह पाया गया कि जरार शेरखर निर्दोष है.

जांच में सामने आई सारी सच्चाई

जांच में ये बात सामने आई कि नरकटियागंज एसडीपीओ ने महिला का मेडिकल जांच कराए बिना ही जरार शेरखर को गिरफ्तार कर लिया था. नरकटियागंज एसडीपीओ द्वारा इस कांड में बनाये गए प्राथिमिकी के नामजद अभियुक्त जरार शेरखर की संलिप्तता के बिन्दु पर गंभीरता से जांच नहीं किया गया और न ही इस कांड में कथित पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराई गई. ऐसे में इस मामले में एसपी ने न्यायिक हिरासत में रह रहे जरार शेरखर को मुक्त करने के लिए फिर से कोर्ट मे रिपोर्ट समर्पित करने का आदेश दिया.

स्थायी रूप से बनाया गया इंस्पेक्टर

वहीं, बेतिया SP ने एसडीपीओ निसार अहमद को गैरकानूनी ढंग से निर्दोष युवक को बलात्कार जैसे गंभीर मामले में बैगर सुमचित साक्ष्य के दोषी करार दिया जाने के लिए जिम्मेदार भी ठहराया. इसके बाद गृह विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ को डिमोट करने का आदेश जारी कर दिया. एसडीपीओ गृह विभाग ने एसडीपीओ निसार अहमद को निलंबित कर दिया, जिसके बाद डीएसपी से डिमोट करते हुए स्थायी रूप से इंस्पेक्टर बनाने का आदेश कर दिया गया.

यह भी पढ़ें - 

CM नीतीश के मंत्री ने खोली शराबबंदी की पोल, कहा- पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया है कानून बिहार: RLSP नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का है आरोप
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी के पूर्व विधायक हरि भूषण ठाकुर को जान से मारने की धमकी, पटना में FIR दर्ज
बीजेपी के पूर्व विधायक हरि भूषण ठाकुर को जान से मारने की धमकी, पटना में FIR दर्ज
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget