एक्सप्लोरर

ED Summons: अरविंद केजरीवाल को ED का समन, बिहार BJP चीफ बोले- 'हम नीतीश कुमार नहीं हैं जो...'

ED Summons Arvind Kejriwal: सम्राट चौधरी ने कहा कि कहा कि हम नीतीश कुमार नहीं हैं. नीतीश ने एक राजनेता को जेल में सड़वाया. उसके बाद उनको छुड़वाने के बाद उनके गांव पहुंच गए.

पटना: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निशाने पर हैं. ईडी ने उन्हें समन जारी कर दो नवंबर को पेश होने को कहा है. इससे पहले अप्रैल में सीबीआई ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था. इस पर विपक्ष के नेता केंद्र सरकार पर फंसाने का आरोप लगा रहे हैं. इसको लेकर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने मंगलवार (31 अक्टूबर) को प्रतिक्रिया दी है.

अरविंद केजरीवाल को ईडी की ओर से मिले समन पर सम्राट चौधरी ने बयान दिया कि प्रधानमंत्री ने साफ कहा है जो भ्रष्टाचारी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होती रहेगी. एक चीज की गारंटी है कि जो अपराधी है, जो भ्रष्टाचारी है उसके खिलाफ नरेंद्र मोदी की सरकार कार्रवाई करती रहेगी. फंसाने वाले आरोप पर कहा कि हम तो नीतीश कुमार नहीं हैं, जो एक राजनेता को पहले जेल भिजवाया, फिर सड़वाया, उसके बाद उनको छुड़वाने के लिए भी उनके गांव पहुंच गए.

'अखंड भारत के सपने को सरदार पटेल ने साकार किया'

बीजेपी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, "सरदार पटेल की जयंती पर हम उनको याद कर रहे हैं जिन्होंने इस देश को एक समूह में बनाने का काम किया और भारत को श्रेष्ठ बनाया. पंडित चाणक्य के अखंड भारत के सपने को सरदार पटेल ने साकार किया है."

शिक्षक नियुक्ति पर विजय कुमार सिन्हा ने उठाए सवाल

बीपीएससी से बहाल हुए शिक्षकों को 2 नवंबर को नियुक्ति पत्र बांटा जाना है. इस पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि 33 वर्ष से बड़े भाई-छोटे भाई नियुक्ति क्यों रोके हुए थे? यह जो नियुक्ति हो रही है वह पूरी तरह से घोटाले वाली नियुक्ति है. घोर अनियमितता और अराजकता के माहौल में कई लोगों ने शिकायत की है. यहां के युवाओं के मन में आक्रोश उत्पन्न कर रहा है. एक सवाल के जवाब में कहा कि बीजेपी वाले लोग परेशान नहीं हैं. बीजेपी वाले लोग अपराधी मानसिकता और भ्रष्टाचारी मानसिकता वालों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं इस वजह से वे लोग परेशान हैं.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: चिराग पासवान बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर क्यों कर रहे तैयारी? खुद बता दी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget