एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: चिराग पासवान बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर क्यों कर रहे तैयारी? खुद बता दी वजह

Chirag Paswan: जमुई सांसद चिराग पासवान मंगलवार को पटना में मीडिया से बात कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने बयान दिया. चिराग ने शिक्षक बहाली को लेकर भी सवाल उठाए.

पटना: 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार की सभी 40 सीटों पर अपनी ओर से तैयारी कर रही है. पार्टी हर सीट पर अपने संगठन को मजबूत कर रही है. इसके पीछे की वजह खुद जमुई सांसद और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने बताई है. मंगलवार (31 अक्टूबर) को चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत में इसको लेकर बयान दिया.

चिराग पासवान ने कहा कि हर वह लोकसभा सीट जहां पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) चुनाव लड़ेगी वह तो मजबूत होगी ही, लेकिन वह लोकसभा सीट भी जहां से हमारे गठबंधन के साथी चुनाव लड़ेंगे उनको हमारी पार्टी के संगठन का लाभ भी मिले इस दृष्टि के साथ हम लोग 40 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बोला हमला

बीपीएससी की ओर से एक लाख 70 हजार से अधिक पदों पर हुई शिक्षक बहाली को लेकर चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला. कहा कि यह नियुक्ति पत्र पुनः एक झुनझुना है. जब-जब चुनाव आते हैं मुख्यमंत्री इस तरह की योजनाएं, इस तरह की घोषणाएं करते हैं. हकीकत यह है कि यह पुनः भ्रष्टाचार का दरवाजा खोलने का एक रास्ता है.

'पैरवी और पैसों वालों को दी गई है नौकरी'

चिराग पासवान ने मीडिया से कहा कि ये बैक डोर से एंट्री करवाते हैं. कई ऐसे उदाहरण सामने आए हैं. जिन लोगों को हस्ताक्षर करने नहीं आता उन लोगों की नियुक्ति की गई है. उनकी बहाली की गई है जिनके पास पैरवी है,  मंत्रियों तक पहुंच है या रिश्वत में देने के लिए पैसे हैं. उन लोगों की बहाली बैकडोर से की जा रही है. इसी कारण से शिक्षकों में भारी आक्रोश है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हर विभाग में बैक डोर से और भ्रष्टाचार के माध्यम से इसी तरह की नियुक्तियां होती हैं.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: यूपी में कुछ सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती है नीतीश की पार्टी, JDU नेता का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
Embed widget