एक्सप्लोरर

Giriraj Singh Cabinet Minister: गिरिराज सिंह को मिला टेक्सटाइल मंत्रालय, केंद्र में पहले किस विभाग के मंत्री थे? जानें

Giriaj Singh Textile Minister: गिरिराज सिंह मोदी सरकार में पहले भी केंद्र में मंत्री थे. इस बार फिर से उन्हें बेगूसराय सीट से जीत मिली है. गिरिराज सिंह बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाते हैं.

Giriaj Singh Textile Minister: केंद्र में एनडीए गठबंधन की सरकार में बिहार से बीजेपी के सांसद गिरिराज सिंह को टेक्सटाइल मंत्रालय मिला है. अब वो नरेंद्र मोदी की नई और तीसरी सरकार में कपड़ा विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे. इससे पहले गिरिराज सिंह ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के मंत्री थे.

गिरिराज सिंह का जन्म लखीसराय जिले में हुआ है लेकिन उनका ननिहाल बेगूसराय में है. बेगूसराय में ही शुरुआती शिक्षा ली. बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर जिले की बात करें तो कुटीर उद्योग में कपड़ा उद्योग के मामले में इन जिलों का इतिहास काफी पुराना रहा है. केंद्र सरकार ने इन्हें इस बार कपड़ा मंत्रालय देकर बिहार की राजनीति के लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है. 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कारगर साबित हो सकता है.

2014 से लगातार सांसद बने हां गिरिराज सिंह

बता दें कि गिरिराज सिंह 2014 से लगातार सांसद बने हुए हैं. बीजेपी की ओर से पहली बार उन्हें नवादा लोकसभा सीट से टिकट दिया गया था उन्होंने जीत दर्ज की थी. 2019 में उन्हें बेगूसराय से मौका दिया गया जो वह पहले से भी चाहते थे. 2019 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली के छात्र कन्हैया प्रसाद को सीपीआई से टिकट दिया गया था. उनके लिए वह बड़ी चुनौती थी लेकिन आरजेडी ने भी अपना अलग प्रत्याशी बनाया था और यही कारण है कि 2019 में बेगूसराय लोकसभा सीट से चार लाख से अधिक वोटो से गिरिराज सिंह चुनाव जीते थे.

केंद्र सरकार ने 2019 में उन्हें ग्रामीण विकास एवं पंचायत पंचायती राज विभाग का मंत्री बनाया था. इस बार 2024 में गिरिराज सिंह जीते लेकिन जीत का मार्जिन कम रहा. केंद्र सरकार ने इस बार उन्हें टेक्सटाइल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है.

बता दें कि गिरिराज सिंह शुरू दौर से ही बीजेपी के कैडर कार्यकर्ता के रूप में रहे हैं. 2002 में पार्टी ने उन्हें बिहार विधान परिषद का सदस्य बनाया था. 2008 से 2010 तक नीतीश कैबिनेट में सहकारिता मंत्री रह चुके हैं. 2010 से 2013 तक उन्हें बिहार सरकार में पशुपालन एवं मत्स्य विभाग का मंत्री बनाया गया था.

यह भी पढ़ें- Pappu Yadav: 'एक करोड़ दो... नहीं तो पूर्णिया छोड़ दो', रंगदारी के मामले में सांसद पप्पू यादव पर FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget