एक्सप्लोरर

'बाबा सिद्दीकी की तरह…', बिहार में BJP के मंत्री को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मिली धमकी

Santosh Singh Threat: मंत्री संतोष सिंह ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में बिहार के डीजीपी से शिकायत की है. डीजीपी को सारी बात बताई है. फोन करने वाले का मोबाइल नंबर भी उन्होंने दिया है.

BJP Minister Santosh Singh Threat: कुछ दिनों पहले बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) को लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) के नाम पर धमकी भरे कई कॉल आए थे और अब बीजेपी के मंत्री संतोष सिंह को आया है. फोन करने वाले ने कहा कि वो लॉरेंस बिश्नोई बोल रहा है. 30 लाख रुपये दो नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो. 

इस पूरे मामले में मंत्री संतोष सिंह ने मंगलवार (14 जनवरी, 2025) को बताया कि उन्होंने इस संबंध में बिहार के डीजीपी से शिकायत की है. डीजीपी को सारी बात बताई है. उसका (फोन करने वाले का) मोबाइल नंबर भी उन्होंने दिया है. जांच चल रही है कि रियल फैक्ट क्या है. क्या सही में लॉरेंस बिश्नोई ही है कि क्या है.

'बाबा सिद्दीकी की जिस तरह…'

संतोष सिंह ने कहा, "फोन करने वाले ने कहा कि मैं लॉरेंस बिश्नोई बोल रहा हूं. 30 लाख रुपया दे दो. मैंने फोन काट दिया. फिर मैसेज किया कि बाबा सिद्दीकी की जिस तरह हत्या हुई है, 24 घंटे के अंदर अगर 30 लाख नहीं भिजवाओगे तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो. फिर उसने मैसेज किया तो हमने कहा कि आ जाओ हम नियोजन भवन में बैठे हैं. पैसा लेने के लिए आ जाओ दे देंगे. फिर कहा कि हम आदमी भेज रहे हैं. फिर फोन किया तो मैंने नहीं उठाया. तीसरी बार भी फोन किया तो मैंने नहीं उठाया. फिर मैसेज किया कि आदमी भेज रहा हूं. गाड़ी का नंबर तुम्हारा 0011 है. और पैसा दे दो. बात मान लो, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो."

बता दें कि संतोष सिंह बिहार सरकार में श्रम मंत्री हैं. बाबा सिद्दीकी की बात की जाए तो पिछले साल (2024) 12 अक्टूबर को उनकी मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जांच में यह बात सामने आई थी कि शूटर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के संपर्क में थे. अब देखना होगा कि इस जांच के बाद मामला क्या कुछ निकलकर आता है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: टेढ़ा है पर मेरा है! बिहार में एक पति के लिए दो पत्नियों में लड़ाई, कोर्ट तक पहुंचा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
कांग्रेस के सुंदरकांड पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राहुल गांधी ने…'
कांग्रेस के सुंदरकांड पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राहुल गांधी ने…'
नौकरी के लिए भटक रहा कंचनजंगा पर तिरंगा फहराने वाला दिव्यांग, मिल चुका है राष्ट्रपति सम्मान
नौकरी के लिए भटक रहा कंचनजंगा पर तिरंगा फहराने वाला दिव्यांग, मिल चुका है राष्ट्रपति सम्मान
Patna News: बीच सड़क अपराधियों का तांडव, युवक को 4 गोलियां मारीं; CCTV में कैद वारदात
बीच सड़क अपराधियों का तांडव, युवक को 4 गोलियां मारीं; CCTV में कैद वारदात

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget