एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: बिहार में कुछ होने जा रहा बड़ा? अचानक नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे BJP के कई नेता

Bihar CM Nitish Kumar: बताया जाता है कि पहले पार्टी दफ्तर में बैठक हुई उसके बाद बीजेपी के नेता सीएम आवास पहुंचे. इस मुलाकात के दौरान क्या कुछ बातें हुईं यह बैठक में शामिल नेता ही बता पाएंगे

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से मुलाकात के लिए बुधवार (16 अप्रैल) की दोपहर बीजेपी के कई नेता सीएम आवास पहुंचे. इन नेताओं में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया आदि थे. 

बताया जाता है कि पहले बीजेपी दफ्तर में बैठक हुई उसके बाद ये लोग सीएम आवास पहुंचे. सीएम आवास में इनकी मुलाकात नीतीश कुमार से हुई. नीतीश कुमार से मुलाकात करने के लिए बीजेपी कोटे के मंत्री मंगल पांडेय और फिर प्रेम कुमार भी सीएम आवास पहुंचे. माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई है. खबर लिखे जाने तक मुलाकात का दौर चल रहा था.

बैठक में पीएम मोदी के दौरे की भी चर्चा

उधर दूसरी ओर जैसे ही बीजेपी के नेता सीएम आवास पहुंचे तो सियासी गलियारे में अलग ही चर्चा तेज हो गई. खैर इस मुलाकात के दौरान सीएम नीतीश कुमार से क्या कुछ बातें हुईं यह तो बैठक में शामिल नेता ही बता पाएंगे, लेकिन सूत्रों से पता चला है कि 24 अप्रैल को पीएम मोदी बिहार के मधुबनी दौरे पर आ रहे हैं, पंचायती राज दिवस है, रैली है तो इस पर भी बैठक में बातें हुई हैं.

वहीं बिहार में विधानसभा चुनाव है तो एनडीए से सीएम फेस कौन होगा इसको लेकर विपक्ष बार-बार बयान दे रहा है. हालांकि बीजेपी के कई नेता यह साफ कह चुके हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव होगा और वही सीएम बनेंगे. नीतीश कुमार के नाम पर कोई कन्फ्यूजन नहीं है. ऐसे में इस बैठक से यह भी संदेश देने की कोशिश है कि एनडीए में सब कुछ ठीक है. 

बता दें कि 24 अप्रैल को जो पीएम मोदी का कार्यक्रम है उसमें सीएम नीतीश कुमार को भी शामिल होना है. पीएम मोदी मधुबनी से विभिन्न योजनाओं की सौगात देंगे. चुनाव साल है तो पीएम मोदी का यह दौरा भी काफी अहम माना जा रहा है. आसपास के जिलों से काफी संख्या में लोग भी पहुंचेंगे. एनडीए के नेता इसको लेकर दावा भी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- BJP के साथ जाने की तैयारी में VIP के मुकेश सहनी? तेजस्वी यादव को लग सकता है बड़ा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'
संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
बिहार मानसून सत्र: विपक्ष ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, RJD बोली- 'सरकार बहरी हो जाए तो…'
बिहार मानसून सत्र: विपक्ष ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, RJD बोली- 'सरकार बहरी हो जाए तो…'

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget