एक्सप्लोरर

BJP के साथ जाने की तैयारी में VIP के मुकेश सहनी? तेजस्वी यादव को लग सकता है बड़ा झटका

Bihar Politics: बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल ने मुकेश सहनी का नाम लिए बिना कहा कि महागठबंधन का एक मजबूत पार्टनर गठबंधन करना चाहता है. वो रात में लुका-छुपी खेल रहे हैं.

Bihar Politics: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. एक बयान से इसकी चर्चा शुरू हो गई है. अगर ऐसा हो गया तो सबसे बड़ा झटका तेजस्वी यादव को लगेगा. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दावा किया है कि महागठबंधन में शामिल एक दल उनके साथ गठबंधन के लिए प्रयास कर रहा है. हालांकि उन्होंने खुलकर मुकेश सहनी का नाम नहीं लिया. 

बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल ने बुधवार (16 अप्रैल) को मीडिया से कहा कि हमारे गठबंधन में पांच (बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी रामविलास, हम और आरएलएम) पांडव हैं. एक है उनके (महागठबंधन) साथ गठबंधन में जो हमारे यहां प्रयास कर रहे हैं. रात में लुका-छुपी खेल रहे हैं. वो महागठबंधन के मजबूत पार्टनर हैं. अगर उन्होंने सम्मानजनक तरीके से बात की तभी हम लोग विचार करेंगे. इस सवाल पर कि क्या मुकेश सहनी की ओर इशारा कर रहे हैं? इस पर उन्होंने कहा मैं किसी के बारे में कुछ नहीं बोल सकता हूं.

सहनी कर रहे थे महागठबंधन में डिप्टी सीएम के पद की बात

बता दें कि इस साल (2025) बिहार में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. इन दिनों मुकेश सहनी अलग-अलग जिलों में अपना कार्यक्रम भी कर रहे हैं. कई जगह उन्होंने यह बात कही है कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो तेजस्वी यादव एक तरफ जहां सीएम होंगे तो वहीं वे खुद उपमुख्यमंत्री के पद पर बैठेंगे. हालांकि इसको लेकर कभी आरजेडी या तेजस्वी यादव की ओर से कुछ नहीं कहा गया. अब दिलीप जायसवाल के बयान से बिहार के सियासी गलियारे में नया मुद्दा शुरू हो गया है.

60 सीटों पर दावा ठोक चुके हैं मुकेश सहनी

गौरतलब हो कि वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी महागठबंधन में सीटों पर भी दावा ठोक चुके हैं. हाल ही में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने यह कहा था कि हम 60 सीट पर चुनाव लड़ेंगे तब जाकर 40 से 50 पर जीत सकते हैं. हर हाल में 40 सीट पर जीतना है. निषाद समाज के आरक्षण की मांग तब ही पूरी हो सकती है जब कम से कम उनकी पार्टी के 40 विधायक रहेंगे. अब देखना होगा कि दिलीप जायसवाल के बयान पर वीआईपी प्रमुख सहनी या पार्टी की ओर से क्या प्रतिक्रिया दी जाती है.

यह भी पढ़ें- Nurul Hoda: शिवदीप लांडे के बाद राजनीति में उतरने जा रहा एक और अधिकारी, कौन हैं IPS नुरुल होदा?

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget