एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव 2020: नामांकन का दूसरा दिन, लेकिन न महागठबंधन, न एनडीए में हुआ सीटों का बंटवारा, 3 छोटे गठबंधन भी मैदान में

सत्ताधारी गठबंधन एनडीए में एलजेपी को लेकर पेंच फंसा हुआ है, जबकि महागठबंधन में राजद और कांग्रेस ही आपस में भिड़े हुए हैं.

Bihar Election: बिहार में विधानसभा चुनाव के बीच पहले चरण की पोलिंग के लिए आज नामांकन दाखिल करने का दूसरा दिन है, लेकिन महागठबंधन और एनडीए, दोनों बड़े गठबंधनों में सीटों को लेकर कोई फैसला अब तक नहीं हो सका है. इस बीच इन दो बड़े गठबंधनों के अलावा तीन नए गठबंधन भी बने हैं जो चुनावी मैदान में अपनी मौजूदगी दिखाने में जुट गए हैं.

आपको बता दें कि पहले चरण में 71 सीटों के लिए मतदान 28 अक्टूबर को होने हैं. दूसरे चरण के लिए मतदान 3 नवंबर और तीसरे और आखिरी चरण के लिए 7 नवबंर को होंगे. वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी.

सत्ताधारी गठबंधन एनडीए में एलजेपी को लेकर पेंच फंसा हुआ है, जबकि महागठबंधन में राजद और कांग्रेस ही आपस में भिड़े हुए हैं. सबकी यही ख्वाहिश है कि उसे ज्यादा से ज्यादा सीट मिले, और वो भी मनपसंद, जो झगड़े की वजह है.

जहां दोनों बड़े गठबंधन अपने-अपने साथी से जूझ रहे हैं, वहीं राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन से अलग होकर बीएसपी से गठबंधन कर लिया. पप्पू यादव भी मैदान में हैं और उन्होंने चंद्रशेखर आज़ाद की आज़ाद समाज पार्टी से तालमेल किया है. इस तरह असदुद्दीन ओवैसी ने देवेंद्र प्रसाद यादव की पार्टी समाजवादी जनता दल के साथ गठबंधन किया है.

बीजेपी का झगड़ा

एनडीए को बनाए रखने की जिम्मेदारी गृह मंत्री अमित शाह ने अब खुद अपने कंधे पर ले ली है. इसी कोशिश के तहत गुरुवार को अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक करीब एक घंटे तक चली इस सीधी मुलाकात में सीट बंटवारे पर चर्चा हुई लेकिन कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ. बैठक में चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार के खिलाफ शिकायत भी की. चिराग ने नीतीश कुमार के साथ चल रही अपनी तनातनी का कारण अमित शाह और जेपी नड्डा के सामने रखा.

कांग्रेस-राजद का टकराव

सूत्रों की मानें तो आरजेडी 73-75 सीटें कांग्रेस को देने के लिए तैयार है लेकिन इसमें से 10 सीटें शहरी इलाके में यानी अर्बन सीटें हैं. यानी 10 अर्बन सीटों की शर्त के साथ आरजेडी कांग्रेस को 73-75 से सीटें देने के लिए राजी है लेकिन कांग्रेस को ये मंजूर नहीं. कांग्रेस को लगता है कि इन शहरी सीटों पर मैदान में उतरना फायदे का सौदा नहीं रहेगा. इन 10 सीटों पर कैडर उस तरह से तैयार नहीं हैं और अगर ऐसे में पार्टी यहां चुनाव लड़ने में हामी भरती है तो नुकसान होगा.

यह भी पढ़ें-

बिहार में गठबंधन बनाए रखने की जिम्मेदारी अमित शाह ने ली, कहा- BJP और LJP के बीच कोई कटुता नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget