एक्सप्लोरर

बिहार में गठबंधन बनाए रखने की जिम्मेदारी अमित शाह ने ली, कहा- BJP और LJP के बीच कोई कटुता नहीं

बीजेपी और लोजपा की ओर से ये साफ किया गया कि दोनों पार्टियों के बीच किसी भी मुद्दे को लेकर कोई विवाद नहीं है. अमित शाह ने चिराग पासवान से कहा कि बीजेपी और लोजपा के बीच कोई कटुता नहीं है.

पटना: बिहार में एनडीए को एकजुट रखने की कवायद अब अपने अंतिम दौर में पहुंच रही है. 28 अक्टूबर को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए एक अक्टूबर से नामांकन शुरू हो गया. इसलिए बीजेपी की कोशिश जल्द से जल्द गठबंधन को अंतिम रूप देने की है.

गठबंधन को बनाए रखने की जिम्मेदारी गृह मंत्री अमित शाह ने अब खुद अपने कंधे पर ले ली है. इसी कोशिश के तहत गुरुवार को अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक करीब एक घंटे तक चली इस सीधी मुलाकात में सीट बंटवारे पर चर्चा हुई लेकिन कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ. बैठक में चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार के खिलाफ शिकायत भी की. चिराग ने नीतीश कुमार के साथ चल रही अपनी तनातनी का कारण अमित शाह और जेपी नड्डा के सामने रखा.

बीजेपी और लोजपा के बीच कोई विवाद नहीं मुलाकात के दौरान बीजेपी और लोजपा की ओर से ये साफ किया गया कि दोनों पार्टियों के बीच किसी भी मुद्दे को लेकर कोई विवाद नहीं है. दोनों पार्टियों के सम्बन्धों को रेखांकित करते हुए अमित शाह ने चिराग पासवान से कहा कि बीजेपी और लोजपा के बीच कोई कटुता नहीं है. सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह ने ये भी कहा कि बिहार चुनाव में एनडीए गठबंधन का एकजुट रहना जरूरी है.

लोजपा ये बात लगातार कहती आ रही है कि अगर सीटों के बंटवारे पर एनडीए की सहयोगी दलों में कोई सहमति नहीं बनती है तो पार्टी 143 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इनमें ज्यादातर सीटें वो हैं जिनपर बीजेपी का उम्मीदवार खड़ा नहीं होगा. बीजेपी नेताओं के साथ हुई इस बैठक में चिराग पासवान ने कहा कि बात नहीं बनने की हालत में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का दबाव है. लोजपा पहले से कहती आ रही है कि सीट बंटवारे में पार्टी को 42 सीटें मिलनी चाहिए.

उम्मीद की जा रही है कि आज एक बार फिर चिराग पासवान और बीजेपी के इन शीर्ष नेताओं के बीच बातचीत का एक और दौर हो सकता है. वैसे सूत्रों के मुताबिक, लोजपा और बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व लगातार एक दूसरे के संपर्क में हैं ताकि सीट बंटवारे पर जारी गतिरोध को खत्म किया जा सके.

ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव: पप्पू यादव के गठबंधन को मिला प्रकाश अम्बेडकर का साथ, दोनों नेताओं ने कांग्रेस को भी दिया न्योता

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर में केस दर्ज, जानें- क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
Embed widget