एक्सप्लोरर

बिहार: कटिहार में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

स्कॉर्पियो सवार 10 व्यक्ति शादी के मद्देनजर लड़का देखकर कटिहार के फुलवरिया से समस्तीपुर के रोसड़ा लौट रहे थे. इसी दौरान कुहासा होने की वजह से ड्राइवर ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी.

कटिहार: बिहार के कटिहार में मंगलवार को भीषण सड़क हादसे छह लोगों की मौत हो गयी. वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. मिली जानकारी अनुसार स्कॉर्पियो सवार 10 व्यक्ति शादी के मद्देनजर लड़का देखकर कटिहार के फुलवरिया से समस्तीपुर के रोसड़ा लौट रहे थे. इसी दौरान एनएच-31 के कोसी पुल पर कुहासा होने की वजह से ड्राइवर ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी.

छह लोगों की हो गई स्पॉट डेथ

टक्कर इतनी तेज थी कि ड्राइवर समेत कार सवार छह लोगों की स्पॉट डेथ हो गयी. वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे में स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए. फिलहाल घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कुर्सेला थाना की पुलिस रास्ते से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को हटाने में जुटी हुई है. वहीं, पूरे मामले की जांच कर रही है.

कल भी सड़क हादसे पांच लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि 24 घंटे के अंदर कटिहार में यह दूसरी सड़क दुर्घटना है. कल भी जिले के पोठिया थाना क्षेत्र में अहले सुबह बालू से लदे ट्रक और ऑटो में टक्कर हो गई थी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी. जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. सभी मृतक एक बैंड पार्टी के सदस्य बताए गए थे.

घटना के संंबंध पुलिस उपाधीक्षक अफाक अख्तर हुसैन ने बताया था कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया था कि इस घटना में पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें -

तेजस्वी यादव ने बिहार के बजट को बताया झूठ का पुलिंदा, कहा- इस संबंध में नहीं की गई घोषणा

पेपर लीक मामला: तेजस्वी यादव ने की शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, कहा- बिना कार्रवाई नहीं होगा सुधार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget