एक्सप्लोरर

Bihar News: बेगूसराय मंडल कारा में कैदी की मौत, जेल प्रशासन ने रात में ही पोस्टमार्टम कराकर घर पहुंचाया शव

Prisoner Died In Begusarai: विचाराधीन कैदी की मंडल कारा में मौत के बाद आधी रात को पोस्टमार्टम कराना जेल प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहा है. हत्या या आत्महत्या की बात कही जा रही है.

Begusarai Mandal Jail: बेगूसराय के मंडलकारा मे बंद एक बीस वर्षीय विचाराधीन कैदी की शनिवार को रहस्यमय तरीके से मौत हो गई. इस घटना के बाद जेल के अंदर खलबली मच गई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने देर रात ही मृतक के शव को आनन-फानन में पोस्टमार्टम कराकर शव को घर पहुंचा दिया, जिसके बाद जेल प्रशासन की इस कार्रवाई पर परिजन सवाल खड़ा कर रहें हैं.

आत्महत्या की कही जा रही बात

बेगूसराय मंडलकारा मे बंद एक विचाराधीन कैदी के जेल के अंदर ही गले मे फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आत्महत्या के बाद जेल मे बंद कैदियों की देख रेख पर भी एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. विचाराधीन कैदी की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के घाघरा निवासी परमानंद तांती के लगभग 20 वर्षीय पुत्र रणवीर कुमार तांती के रूप मे हुई है. बताया जाता है रणवीर कुमार पिछले महीने महीने के 14 तारीख से मंडल कारा मे बंद था. रणवीर पर बखरी थाना क्षेत्र के घाघरा में ही किसी लड़की को प्रेम प्रसंग मे अपहरण करने सहित आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज था, जिसमें मां और बेटे को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

बताया जाता है कि शनिवार की शाम मंडल कारा में कैदियों की गिनती के बाद एक कैदी कम पाया गया. कैदी के कम पाए जानें पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया, जिसके बाद जेल प्रशासन जेल के अंदर कैदी की खोज करने लगा तो कैदी जेल के एक कोने में खिड़की से झूलते हुए पाया गया. जैसे ही कैदी की मौत की सूचना जेल के वरीय अधिकारियों को लगी तो आनन-फानन मे उसे पोस्टमार्टम के लिय बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया. मंडलकारा मे विचाराधीन कैदी  की मौत के बाद जेल प्रशासन की भूमिका भी  शक के घेरे में आ गई है.

ऐसा इसलिए भी है कि आखिर कैसे जेल प्रशासन ने घटना के कई घंटे बाद परिजनों को खबर दी. इतना ही नहीं देर रात को ही शव को पोस्टमार्टम करवा कर उसके घर पर पहुंचा दिया गया. जेल प्रशासन ने मृतक के परिजनों का इंतज़ार सुबह तक क्यों नहीं किया. परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाने में जेल प्रशासन को क्या परेशानी थी. कई ऐसे सवाल हैं जो जेल प्रशासन को शक के घेरे में ले रहे हैं.

क्या कहता है जेल प्रशासन?

हालांकि मंडलकारा में विचाराधीन केदी की मौत के बाद जिला पुलिस जांच के नाम पर इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है, जबकि जेल अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि शाम को जब कैदियों की गिनती हो रही थी. उसी वक़्त एक कैदी दी कम पाया गया, जिसके बाद जेल के अंदर उसे एक कोने में खिड़की से झूलते पाया गया. जेल अस्पताल में उसे तत्कालिक भेजा गया, जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कुल मिलाकर जेल के अंदर कैदी की मौत की मिस्ट्री अब तक रहस्य बनी हुई है. अब देखना है की जांच के बाद पूरा मामला क्या निकल कर आता है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Flood: मधुबनी की 6 पंचायत में करीब 50 हजार से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित, पानी में डूबे गरीबों के घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget