एक्सप्लोरर

Nawada Crime: नवादा में सनसनीखेज हत्या, 19 साल के युवक की बेरहमी से हत्या, हत्यारा बॉबी देओल गिरफ्तार

Nawada Murder: इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद गांव और आसपास के इलाकों में डर का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाएं पहले कभी नहीं हुई.

बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड के जोराबर बीघा गांव में रविवार की रात एक दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. सुरेंद्र चौहान के 19 वर्षीय बेटे सोनू कुमार की निर्मम हत्या कर दी गई. हत्यारों ने शव को बधार में फेंक दिया, शव मिलने के बाद गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया. 

दोस्त के साथ घर से निकला था सोनू

पुलिस के अनुसार, सोनू रविवार रात करीब 8:30 बजे अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था. सोमवार सुबह उसका शव गांव के बधार में मिला. शव की हालत देखकर प्रतीत होता है कि हत्या के बाद उसे वहां फेंका गया. इस घटना ने ग्रामीणों और परिजनों को सदमे में डाल दिया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे इसे सुनियोजित हत्या बता रहे हैं.

घटना की सूचना मिलते ही नवादा के एसपी अभिनव धीमान तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने एफएसएल की टीम के साथ घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. एसपी धीमान ने थाना प्रभारी को त्वरित जांच के निर्देश दिए हैं और आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा. 

इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद गांव और आसपास के इलाकों में डर का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाएं पहले कभी नहीं हुईं. परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस से हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ने और सख्त कार्रवाई की मांग की. उसके बाद पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी बॉबी देओल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रभा कुमारी ने आरोपी बॉबी देओल को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने दोस्त सोनू कुमार की हत्या की है. कारण यह था कि सोनू ने बॉबी की पत्नी से अनुचित बातचीत की थी. इस बात से नाराज होकर दोनों में विवाद हुआ. विवाद के बाद बॉबी ने सोनू की हत्या कर दी.

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक सोनू का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है. बॉबी देओल को पुलिस कस्टडी में रखा गया है. पुलिस उससे और अधिक जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें: नालंदा में जमीन विवाद में हिंसक झड़प, पथराव, आगजनी और फायरिंग, कई पुलिसकर्मी घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD कार्यकर्ताओं ने BJP दफ्तर के बाहर की नारेबाजी, पुलिस हिरासत में तेजस्वी यादव
RJD मार्च: कार्यकर्ताओं ने BJP दफ्तर के बाहर की नारेबाजी, पुलिस हिरासत में तेजस्वी यादव
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
पुरानी रंजिश में खूनी खेल! दादा-पोती को मार डाला, बेटा घायल
पुरानी रंजिश में खूनी खेल! दादा-पोती को मार डाला, बेटा घायल

वीडियोज

Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget