एक्सप्लोरर

नालंदा में जमीन विवाद में हिंसक झड़प, पथराव, आगजनी और फायरिंग, कई पुलिसकर्मी घायल

Land Dispute: इस घटना में पथराव के दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से महिला समेत करीब दस लोगों को गिरफ्तार किया है.

नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना इलाके के रक्सा गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर पथराव और आगजनी हुई, जिससे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया.

पूरे गांव में पुलिस बल की भारी तैनाती 

विवाद इतना बढ़ गया कि कई राउंड फायरिंग होने की भी सूचना है. हालांकि पुलिस ने फायरिंग की बात से इनकार किया है. घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, डीएसपी समेत एकंगरसराय, आधा दर्जन थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. हालात को काबू में करने के लिए पूरे गांव में पुलिस बल की भारी तैनाती कर दी गई है.

इस घटना में पथराव के दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से महिला समेत करीब दस लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले में दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था, जिसे लेकर सोमवार को कहासुनी शुरू हुई और जिसने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया. 

फिलहाल गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी दोनों पक्षों से बातचीत कर शांति बहाल करने की कोशिश में जुटे हैं. पुलिस ने कहा है कि फिलहाल इलाके में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. कुछ उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जमीन विवाद में एक आदमी घायल

हिलसा डीएसपी ने बताया कि एकंगरसराय थाना को एक सूचना मिली की रक्सा मोड़ के पास एक बजरंगबली का मंदिर है, वहां पर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच में लड़ाई हो गई और थोड़ी मारपीट का मामला है. एक अफवाह ये भी उड़ी थी की गोली चली है पर यहां कोई गली नहीं चली है और इसमें एक आदमी को चोट आई है, सर पर चोट आई है और अभी वो पावरपुरी अस्पताल में इलाजरत है.

डीएसपी ने कहा "विधि व्यवस्था की समस्या हुई थी, पुलिस यहां पर पूरे दलबल के साथ तैनात है. हमारे पास काफी फुटेज भी है वीडियो रिकॉर्डिंग की गई है और हम लोग जल्दी सत्यापन करेंगे और इस मामले में FIR करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी, पथराव में कुछ पुलिसकर्मी को चोट आई है तो इस मामले को हम लोग बड़ी गंभीरता से ले रहे हैं."

ये भी पढ़ें: बिहार के कुछ इलाकों में आई बाढ़ पर बोले विजय चौधरी- झारखंड में बारिश होगी तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget