एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश कुमार की पार्टी JDU को झटका, चुनाव से पहले RJD में शामिल हुआ ये बड़ा नेता

Bihar Politics: आरजेडी के प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में रविवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर विधान परिषद के पूर्व प्रत्याशी संजय चौहान ने आरजेडी की सदस्यता ली.

Bihar News: 2025 के अंत में बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है. इस बीच राजनीति में अपना भविष्य देखने वाले नेता अपनी पसंद की पार्टियों में शामिल भी होने लगे हैं. जेडीयू के कोसी स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद के पूर्व प्रत्याशी संजय चौहान रविवार (04 मई, 2025) को अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ आरजेडी में शामिल हो गए. 

आरजेडी के प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में रविवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर पार्टी के नेता रणविजय साहू, जयप्रकाश नारायण यादव, आलोक कुमार मेहता, बीमा भारती, भूदेव चौधरी, भाई अरुण कुमार, राजेश यादव, आदि उपस्थित थे. सदस्यता ग्रहण के दौरान संजय चौहान को प्रतीक चिह्न गमछा, फूलों की माला और लालू यादव की जीवनी पर लिखित पुस्तक 'गोपालगंज टू रायसीना' देकर सम्मानित किया गया. 

संजय चौहान ने क्या कहा?

संजय चौहान ने सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि कि वो 25 साल से शिक्षा के साथ-साथ समाजसेवा का काम करते आ रहे हैं. उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के प्रति विश्वास जताया. कहा कि उन्हें पार्टी की ओर से जो भी दायित्व सौंपा जाएगा उसका वे तन-मन-धन से निर्वहन करेंगे.

अपने संबोधन में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि सभी लोगों ने सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की लड़ाई को मजबूती प्रदान करने के लिए जेडीयू को छोड़कर आरजेडी की सदस्यता ली है. वहीं आलोक कुमार मेहता ने कहा कि नीतीश कुमार ने सत्ता के लिए वैसी ताकतों के साथ समझौता कर लिया है जो देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है. इस तरह के कार्यों को बीजेपी की ओर से लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है. इसके खिलाफ हम सभी को सजग रहकर मुकाबला करना होगा.

प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने कहा, "देश के संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की लगातार साजिश चल रही है. हम सभी को मिलकर वैसी ताकतों के खिलाफ मजबूती से लड़ना होगा और लालू जी के विचार और तेजस्वी जी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना होगा."

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के खिलाफ कर ली बड़ी तैयारी, करने जा रहे ये काम

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget