एक्सप्लोरर

आरा में बालू माफियाओं के ऊपर बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में शामिल 72 लोग गिरफ्तार

एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि बालू उत्खनन पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. कोईलवर थाना क्षेत्र से 72 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक सप्ताह के भीतर विशेष टीम ने दूसरी बार छापेमारी की है.

आरा: बिहार के आरा में नए एसपी ने बालू माफियाओं के ऊपर नकेल कसना शुरू कर दिया है. आईपीएस हरकिशोर राय की टीम सोन नदी के इलाकों में इनदिनों लगातार छापेमारी कर रही है. इसी क्रम में भोजपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने 72 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो अवैध रूप से हो रहे बालू खनन के धंधे में शामिल थे. पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

72 लोगों को किया गया गिरफ्तार

मामला भोजपुर जिले के कोईलवर थाना इलाके का है, जहां सोन नदी स्थित अब्दुलबारी पुल के पास छापेमारी कर पुलिस ने 72 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो अवैध रूप से चल रहे बालू उत्खनन के खेल में शामिल थे. पकड़े गए सभी लोग आरा, पटना और सारण जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इसके अलावा पुलिस ने 5 नावों को भी जब्त किया है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक खनन विभाग के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस ने 5 नाव किया जब्त

भोजपुर के एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि बालू उत्खनन पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. कोईलवर थाना क्षेत्र से 72 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक सप्ताह के भीतर विशेष टीम ने दूसरी बार छापेमारी की है. इसी हफ्ते पुलिस ने छापेमारी कर तकरीबन 9 लोगों को गिरफ्तार किया था. उस वक़्त भी पुलिस ने 5 नाव को जब्त किया था. एसपी के नेतृत्व में यह बड़ी कार्रवाई की गई थी. इस दौरान लगभग आधा दर्जन पोकलेन मशीनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया था.

टीम ने कई घंटों तक चलाया ऑपरेशन

उन्होंने बताया कि एसपी की ओर से तैयार की गई स्पेशल टीम खनन विभाग के अधिकारियों के साथ ही अहले सुबह कोइलवर थाना इलाके में सोन नदी में बिछ गई थी. खनन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर प्रमोद कुमार, कोइलवर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा और दारोगा जय राम पासवान स्पेशल आर्म्ड फोर्स की टीम के साथ पूरे इलाके का घेराव कर लिए थे. धनडीहां गांव से लेकर जमालपुर तक पुलिस की टीम ने कई घंटों तक ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद पुलिस को इतनी बड़ी सफलता हाथ लगी.

बांस से किया था हमला

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई से ठीक एक दिन पहले ही जवानों और खनन माफियाओं के साथ बहस और नोकझोंक भी हुई थी, जिसमें मजदूरों ने नाव पर रखे बांस से हमला किया था. हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी कोई सूचना नहीं है.

धड़ल्ले से बालू के अवैध खनन का चल रहा धंधा

बता दें कि भोजपुर में बालू माफियाओं पर नकेल कसने के लिए खनन विभाग की टीम ने SAP जवानों को एक मोटर बोट भी मुहैया कराया है, जिसके सहारे पुलिस की टीम सोन नदी में पेट्रोलिंग करती रहती है. आपको बता दें कि एनजीटी की ओर से जारी प्रतिबंध के बावजूद भी बालू माफिया अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं और जिले में धड़ल्ले से बालू के अवैध खनन का धंधा किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले JDU से बगावत, अब जेल जाने की आशंका! अनंत सिंह के लिए आज बड़ा दिन
पहले JDU से बगावत, अब जेल जाने की आशंका! अनंत सिंह के लिए आज बड़ा दिन
बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget