एक्सप्लोरर

Pawan Singh: पवन सिंह की सीट हो गई फाइनल! पावरस्टार के बयानों के मायने समझिए

Lok Sabha Elections 2024: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के इन दिनों तेवर बदले-बदले दिख रहे हैं. एक्स पर लगातार टीएमसी के मंत्री बाबुल सुप्रियो पर हमला बोल रहे हैं.

Pawan Singh: बीजेपी नेता और भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह इन दिनों एक्स पर काफी एक्टिव हैं. एक्स पर पोस्ट कर लगातार टीएमसी के मंत्री बाबुल सुप्रियो पर हमला बोल रहे हैं. भोजपुरी गानों को लेकर बाबुल सुप्रियो के एक पोस्ट के बाद पवन सिंह लगातार पलटवार कर रहे हैं. शनिवार को एक पोस्ट कर पवन सिंह ने लिखा कि 'आखिर 2024 में बाबुल जी की ऐसी क्या मजबूरी रही कि मुझे बदनाम करने के लिए फर्जी चित्रों का सहारा लेना पड़ा'. वहीं, इस आरोप-प्रत्यारोप के बाद चर्चा होने लगी है कि पवन सिंह आसनसोल से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गए हैं.

बाबुल सुप्रियो पर पवन सिंह का वार

पवन सिंह ने एक्स पर लिखा कि 'कलाकार और सन्यासी की कोई जाति या धर्म नहीं होता है. इनको इनकी समाज विशेषताओं के लिए सम्मान मिलता था है और मिलता रहेगा. 2019 में मैंने बाबुल सुप्रियो जी के प्रचार के लिए आसनसोल आया था, खूब मान-सम्मान मिला. आखिर 2024 में बाबुल जी की ऐसी क्या मजबूरी रही कि मुझे बदनाम करने के लिए फर्जी चित्रों का सहारा लेना पड़ा? आपने संगीत को भी धोखा देने का कार्य किया है. पूर्ण रूप से टीएमसी के नेता बन गए हैं. दुर्भाग्य!'

 

आसनसोल से बीजेपी ने बनाया था उम्मीदवार

बता दें कि पवन सिंह को बीजेपी ने बंगाल के आसनसोल सीट से उम्मीवार बनाया था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी के कैबिनेट मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कई गीतों के पोस्टर की तस्वीर शेयर कर पवन सिंह और बीजेपी पर निशाना साधा था. हालांकि बाद में पवन सिंह वहां से चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हुए और इसकी घोषणा भी कर दी थी, लेकिन अब लगता है कि पवन सिंह ने मूड बदल लिया है और आसनसोल से चुनाव लड़ने के मूड में आ रहे हैं.

पवन सिंह को बिहार की किसी सीट से उम्मीद थी, लेकिन बीजेपी ने एडजस्ट नहीं किया. इसके बाद पवन सिंह इन दिनों लगातार बाबुल सुप्रियो पर हमलावर हैं. इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वो आसनसोल से पवन सिंह ही बीजेपी के उम्मीदवार हो सकते हैं शायद इसको लेकर बीजेपी हाईकमान से बात हो गई होगी.

ये भी पढ़ें: बिहार में 3 सीटों पर CPIML के कैंडिडेट तय, CM नीतीश के गढ़ को फतह कर पाएंगे संदीप सौरभ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget