एक्सप्लोरर

बिहार में 3 सीटों पर CPIML के कैंडिडेट तय, CM नीतीश के गढ़ को फतह कर पाएंगे संदीप सौरभ?

Bihar CPIML Candidates: महागठबंधन में सीट बंटवारे के बाद भाकपा माले ने बिहार की तीन सीट पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी. इसके साथ ही अगिआंव (सु.) विधानसभा सीट से भी प्रत्याशी की घोषणा कर दी.

Lok Sabha Election 2024: 'इंडिया' गठबंधन के तहत बिहार की आरा, काराकाट व नालंदा लोकसभा सीट और अगिआंव (सु) विधानसभा उपचुनाव के लिए आज (30 मार्च) भाकपा-माले ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी. आरा से सुदामा प्रसाद, काराकाट से राजाराम सिंह, नालंदा से संदीप सौरभ और कोडरमा से विनोद सिंह प्रत्याशी होंगे. वहीं, अगिआंव (सु.) विधानसभा सीट पर माले ने युवा नेता शिवप्रकाश रंजन को प्रत्याशी बनाया है.

पटना में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में माले राज्य सचिव कुणाल, विधान पार्षद शशि यादव, वरिष्ठ पार्टी नेता केडी यादव और विधायक गोपाल रविदास ने संयुक्त रूप से यह घोषणा की.

अगिआंव विधानसभा सीट से भी नाम तय

सुदामा प्रसाद फिलहाल आरा जिले के ही तरारी विधानसभा से भाकपा-माले के विधायक हैं, जिन्हें आरा लोकसभा सीट से मौका मिला है. काराकाट से माले ने राजाराम सिंह प्रत्याशी बनाया है. राजाराम सिंह अभी अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव और अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बिहार-झारखंड के प्रभारी हैं. वहीं, नालंदा से प्रत्याशी डॉ. संदीप सौरभ फिलहाल पालीगंज से विधायक हैं. वहीं, अगिआंव (सु.) विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी ने आरवाइए के राज्य सचिव को मौका दिया है. शिवप्रकाश रंजन को मैदान में उतारा है.

बता दें कि पूर्व एमएलए मनोज मंजिल को एक मुकदमे में कोर्ट ने सजा दी है. इससे उनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द हो गई. इसके बाद अगिआंव विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है. 

माले ने आयोजित किया कार्यकर्ता कन्वेंशन

माले नेताओं ने कहा कि बिहार की सभी 40 सीटों पर पूरी एकता व जीत के संकल्प के साथ 'इंडिया' गठबंधन उतरेगा. पार्टी कतारों को गोलबंद करने के लिए आगामी 3 अप्रैल को पटना के गेट पब्लिक लाइब्रेरी में कार्यकर्ता कन्वेंशन आयोजित किया गया है. कार्यकर्ता कन्वेंशन में भाकपा-माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य मुख्य रूप से शामिल होंगे. जेएनयूएयू के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनंजय कुमार भी कार्यकर्ता कन्वेंशन में भाग लेंगे.

ये भी पढ़ें: Prashant Kishor: 'जननायक' को भारत रत्न से सम्मानित करने पर क्या बोले प्रशांत किशोर? बताई सरकार की मंशा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Japan Election: जापान में फिर सनाए ताकाइची की सरकार, चुनाव में हासिल की रिकॉर्डतोड़ जीत
जापान में फिर सनाए ताकाइची की सरकार, चुनाव में हासिल की रिकॉर्डतोड़ जीत
UP Weather: यूपी में फिर पलटा मौसम, आज 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
यूपी में फिर पलटा मौसम, आज 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
T20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे शर्मनाक स्कोर, जब 100 रन भी नहीं बना पाई पूरी टीम
T20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे शर्मनाक स्कोर, जब 100 रन भी नहीं बना पाई पूरी टीम

वीडियोज

Janhit With Romana Ishar Khan: 'परमात्मा जिम्मेदार'...कोई नहीं गुनहगार? | Surajkund Mela
म्यूजिक के खौफ में नौजवानों को फांसी
Uttarakhand में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM Yogi का दिखा अलग अंदाज | ABP News
Surajkund Mela Accident: नहीं रूक रहा हादसे का कहर..मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? | Haryana News
Sandeep Chaudhary Debate: रूसी तेल पर अमेरिकी फरमान...किसका नफा, किसे नुकसान? | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Japan Election: जापान में फिर सनाए ताकाइची की सरकार, चुनाव में हासिल की रिकॉर्डतोड़ जीत
जापान में फिर सनाए ताकाइची की सरकार, चुनाव में हासिल की रिकॉर्डतोड़ जीत
UP Weather: यूपी में फिर पलटा मौसम, आज 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
यूपी में फिर पलटा मौसम, आज 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
T20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे शर्मनाक स्कोर, जब 100 रन भी नहीं बना पाई पूरी टीम
T20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे शर्मनाक स्कोर, जब 100 रन भी नहीं बना पाई पूरी टीम
Border 2 BO Day 17: ‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया बवाल, कर डाला धमाकेदार कलेक्शन, तोड़ा इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड
‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया बवाल, कर डाला धमाकेदार कलेक्शन
दिल्ली: 16 साल की लड़की की तेजाब पीने से मौत, पति पर लगा हत्या का गंभीर आरोप, पेचीदा है मामला
दिल्ली: 16 साल की लड़की की तेजाब पीने से मौत, पति पर लगा हत्या का गंभीर आरोप, पेचीदा है मामला
गलत कोच में चढ़ गए और सीट पर पहुंचने से पहले आ गया TTE, क्या ऐसे में भी छिन जाएगी सीट?
गलत कोच में चढ़ गए और सीट पर पहुंचने से पहले आ गया TTE, क्या ऐसे में भी छिन जाएगी सीट?
Video: दिल्ली मेट्रो का फैन हुआ विदेशी युवक, बोला ये तो लंदन से भी बेहतर, दिन बना देगा वीडियो
दिल्ली मेट्रो का फैन हुआ विदेशी युवक, बोला ये तो लंदन से भी बेहतर, दिन बना देगा वीडियो
Embed widget