एक्सप्लोरर

Bhagalpur: कब्र से गायब हो रहे शव, सिर काटकर ले जा रहे तस्कर, लोगों में दहशत

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में तस्कर कब्र में दफन शवों का सिर काटकर ले जा रहे हैं. ये घटना कहलगांव अनुमंडल के सन्हौला थाना क्षेत्र के असरफरनगर की है. ग्रामीणों ने कई बार पुलिस में शिकायत की है

Bihar News: बिहार के भागलपुर से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. इलाके में कब्र से शवों के गायब होने की घटना सामने आई है. ये घटना कहलगांव अनुमंडल के सन्हौला थाना क्षेत्र के असरफरनगर की है. यहां नदियामा गांव के कब्रगाह से रात के अंधेरे में तस्कर दफनाए गए शवों के सिर काटकर फरार हो जा रहे हैं. कुछ लाशें पूरे शरीर के साथ गायब हैं तो तस्कर कुछ शवों के सिर्फ सिर काटकर ले गए. 

बताया जा रहा है कि कब्रगाह में दफनाए गए और चोरी हुए नरकंकाल में ज्यादातर की मौत वज्रपात की वजह से हुई थी. उस इलाके में पिछले पांच सालों से दफनाए गए शवों की कब्र से चोरी हो रही है. ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद इसे लेकर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है.

ग्रामीणों का क्या है आरोप?

ग्रामीण का कहना है कि इस तरह की हर घटना के बाद स्थानीय थाने में लिखित शिकायत की जाती रही है लेकिन आज तक इस अमानवीय वारदात के पीछे छिपे अपराधियों और हड्डी के तस्करों को दबोचा नहीं जा सका है. 
ग्रामीणों ने बताया कि सन्हौला प्रखंड के पंचायत फाजिलपुर सकरामा का असरफनगर- नदियामा का यह वर्षों पुराना कब्रिस्तान है. तीन से चार गांव के अल्पसंख्यक समुदाय के लोग यहां शवों को दफनाने आते हैं.

भागलपुर में पिछले 5 सालों में कब्र से कई शवों की चोरी
 
ग्रामीणों ने कहा कि रविवार-सोमवार की रात जिस महिला के कब्र की खुदाई के बाद सिर को काटकर अज्ञात लोग लेकर भागे, वह मो. बदरूजम्मा की अम्मी का कब्र है. साढ़े पांच माह पहले बदरू ने अपनी अम्मी को दफनाया था. तस्कर पिछले पांच वर्षों के दौरान कब्र खोदकर मो. मुख्तार की सास, मोहिद की पत्नी, मो. मोहिद, आशिक अली की पत्नी के सिर को काटकर फरार हुए.

बीते सोमवार को इस घटना के विरोध में गांव के लोगों ने कब्रिस्तान पहुंचकर अपने गुस्से का इजहार किया था. वहीं, इस मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: VIDEO: '…तो अनंत सिंह बच नहीं पाते', गैंगवार में आई 60 लाख वाली कहानी, सोनू सिंह का बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार करने जा रही बंपर भर्ती, स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे 11 हजार पद
सम्राट सरकार करने जा रही बंपर भर्ती, स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे 11 हजार पद
पटना में खाकी पर दाग, नशे के आरोपियों से डील का आरोप, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पटना में खाकी पर दाग, नशे के आरोपियों से डील का आरोप, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CM सम्राट अपराध और क्राइम वाले बयान पर घिरे, मनोज झा और पप्पू यादव बरसे
CM सम्राट अपराध और क्राइम वाले बयान पर घिरे, मनोज झा और पप्पू यादव बरसे
बंशीधर-राहुल राज के खिलाफ महागठबंधन ने की शिकायत, सदस्यता रद्द करने की मांग
बंशीधर-राहुल राज के खिलाफ महागठबंधन ने की शिकायत, सदस्यता रद्द करने की मांग

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका की संसद में पहले मुस्लिम सीनेटर की दस्तक, अब्दुल अल सैयद का भारत से क्या रिश्ता?
अमेरिका की संसद में पहले मुस्लिम सीनेटर की दस्तक, अब्दुल अल सैयद का भारत से क्या रिश्ता?
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget