एक्सप्लोरर

Atul Subhash: समस्तीपुर से दिल्ली फिर बेंगलुरु तक का सफर, बिहार में कैसे आकर बसा था अतुल सुभाष का परिवार? जानें

Atul Subhash Suicide Case: अतुल सुभाष के पिता छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रहने वाले थे. बिहार आकर व्यवसाय किया. पढ़िए सुभाष के चचेरे भाई और दोस्त क्या कह रहे हैं.

Atul Subhash Suicide: बेंगलुरु में रहकर नौकरी करने वाले एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या से समस्तीपुर स्थित उनके गांव में सन्नाटा पसरा है. घर पर कोई नहीं है. परिवार के लोग बेंगलुरु चले गए हैं. अतुल सुभाष समस्तीपुर के पूसा प्रखंड के वैनी पूसा रोड बाजार के रहने वाले थे. अब उनकी मौत के बाद गांव में पड़ोसी भी शोक में डूबे हैं. गांव के लोगों से ही पता चला कि अतुल सुभाष के पिता छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे. वे बिहार आकर बसे थे.

अतुल सुभाष के दोस्त संत सुमन ने बताया कि वे दोनों बचपन में क्लास एक से सात तक साथ पढ़े थे. संत सुमन ने कहा कि अतुल बहुत ही अच्छे विचार का लड़का था. बचपन की पढ़ाई पूसा रोड स्थित एक प्राइवेट स्कूल और केंद्रीय विद्यालय पूसा से हुई थी. बाद में वह (अतुल) आगे की पढ़ाई करने के लिए दिल्ली चला गया था. 

संघर्षों से भरा है अतुल सुभाष के पिता का जीवन

अतुल सुभाष ने दिल्ली में पढ़ाई पूरी करने के बाद बेंगलुरु में नौकरी की. यहां तक तो सब ठीक था लेकिन बिहार आकर बसने के पीछे लंबी कहानी है. अतुल सुभाष के पिता पवन मोदी का जीवन काफी संघर्षों से भरा रहा है. बचपन में ही उन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया. इसके बाद समस्तीपुर के पूसा रोड बाजार के एक बड़े व्यवसायी सनेहीराम जो उनके रिश्तेदार भी थे उन्होंने पवन मोदी को शरण दी. पवन मोदी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मूल निवासी थे. जीवन को चलाना था तो बिहार के समस्तीपुर में आकर बस गए.

...और पवन मोदी ने बढ़ा लिया अपना व्यवसाय

बताया जाता है कि पवन मोदी को पूसा रोड लाने के बाद सनेहीराम ने उनसे छोटा सा व्यवसाय शुरू कराया. बाद में अपनी मेहनत और लगन की बदौलत पवन मोदी ने देखते ही देखते अपने व्यवसाय को काफी बढ़ा दिया. इसके बाद आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो गई. परिवार की गाड़ी धीरे-धीरे आराम से चल रही थी.

पवन मोदी के दो पुत्र हैं जिनमें से एक अतुल सुभाष थे. अतुल सुभाष के छोटे भाई विकास मोदी दिल्ली में रहकर निजी कंपनी में काम करते हैं. अतुल सुभाष की मृत्यु से पवन मोदी और उनकी पत्नी सदमे में डूबे हैं. उन्होंने अपने पुत्र को बड़े अरमान से पढ़ा-लिखाकर इंजीनियर बनाया था. उन्हें पता भी नहीं था कि उन्हें एक दिन यह सब देखना पड़ेगा.

दूर के चचेरे भाई बजरंग अग्रवाल ने बताया कि पिछले कुछ सालों से अतुल सुभाष अपनी पत्नी को लेकर मानसिक रूप से परेशान रहता था. उन्होंने कहा कि अतुल सुभाष के साथ हुई इस घटना की जानकारी सबसे पहले उनके माता-पिता को हुई थी. इसके बाद माता-पिता और परिवार के लोग बेंगलुरु के लिए निकल पड़े.

यह भी पढ़ें- Atul Subhash मामले में निकिता सिंघानिया के परिजन का पहला बयान, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget