एक्सप्लोरर

Begusarai Murder: बेगूसराय में युवक की गोली मारकर हत्या, इस तीन एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Begusarai News: बदमाशों ने सिंघौल थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के ढाला के पास इस घटना को अंजाम दिया है. युवक किसी काम से निकला था. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Begusarai Crime News: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. गुरुवार (14 मार्च) देर शाम की घटना है. बदमाशों ने सिंघौल थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के ढाला के पास इस घटना को अंजाम दिया है. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा गांव निवासी वीरेंद्र यादव के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में की गई है. उसकी उम्र करीब 25 साल के आसपास है.

घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि सौरभ बाइक से कहीं जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी. फायरिंग में सौरभ को चार से पांच गोली लगने की खबर है. वह किसी काम से निकला था. कुछ देर बाद ही घर वालों को सूचना मिली कि सौरभ को किसी ने गोली मार दी है.

एक साल पहले चचेरे भाई की हुई थी हत्या

गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. युवक की गंभीर हालत को देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया. इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि करीब एक साल पूर्व भी सौरभ के चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

तीन एंगल से हो रही है जांच

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि सौरभ का भी आपराधिक इतिहास रहा है. वो शराब का भी धंधा करता था. वो जेल से हाल ही में निकला था. आर्म्स एक्ट में उसे जेल भेजा गया था. पूछताछ के दौरान यह बात भी सामने आई है कि वो किसी महिला से चैट करता था. जमीन के कारोबार से भी जुड़ा था. इन तीनों एंगल से जांच हो रही है.

एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि हत्या किस वजह से हुई है जांच की जा रही है. हत्या शराब को लेकर हुई है या फिर महिला के साथ चैटिंग को लेकर कोई विवाद हुआ है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: यूपी के विधायक के रिश्तेदार को बिहार में मारी गोली, मुजफ्फरपुर की घटना, मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting Live: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में वोटिंग, बीजेपी-कांग्रेस और RJD-जनसुराज के बीच मुकाबला
LIVE: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में वोटिंग, बीजेपी-कांग्रेस और RJD-जनसुराज के बीच मुकाबला
बिहार होमगार्ड परीक्षा में गड़बड़ी, हिरासत में 10 आरोपी
बिहार होमगार्ड परीक्षा में गड़बड़ी, हिरासत में 10 आरोपी
पटना: सरेआम लड़की को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, AIIMS में भर्ती
पटना: सरेआम लड़की को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, AIIMS में भर्ती
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget