एक्सप्लोरर

Bihar Crime News: यूपी के विधायक के रिश्तेदार को बिहार में मारी गोली, मुजफ्फरपुर की घटना, मचा हड़कंप

Muzaffarpur Firing: घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के मेडिकल ओवरब्रिज के नजदीक की है. लूटपाट के दौरान इस घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में गुरुवार (14 मार्च) की रात बदमाशों ने एक युवक को सीने में गोली मार दी. गंभीर हालत में निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के मेडिकल ओवरब्रिज के नजदीक की है. गुरुवार की रात लूटपाट के दौरान इस घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है. घायल युवक का नाम उज्जवल कुमार चौबे है. वह यूपी के प्रयागराज से बीजेपी विधायक पीयूष रंजन के रिश्तेदार का साला बताया जा रहा है. घटना के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. आसपास के लोगों ने तुरंत युवक को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया. इसके बाद एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि लूटपाट में यह घटना हुई है. बदमाश बाइक लूटने का प्रयास करने लगे. इसी दौरान हो सकता है कि विरोध करने पर गोली मार दी हो. सूचना मिलते ही अहियापुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

विधायक ने परिचित को किया फोन

घटना के संबंध में धर्मेंद्र साहू ने बताया कि पीयूष रंजन यूपी के प्रयागराज से विधायक हैं. उनका फोन आया था कि उनके संबंधी के कोई साले हैं उनको मुजफ्फरपुर में गोली मार दी गई है. सूचना के बाद हमने अहियापुर थाना प्रभारी से बात की. बताया कि उनके क्षेत्र में इस तरह की घटना हुई है. घटना मेडिकल कॉलेज के पास ओवरब्रिज के नीचे की है. मौके पर थाना प्रभारी भी पहुंचे. मेडिकल कॉलेज में व्यक्ति को भर्ती कराया गया जहां से रेफर कर दिया गया.

उन्होंने कहा कि हम लोगों ने दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया है. उनका इलाज चल रहा है. उज्जवल कुमार नाम है. सासाराम के रहने वाले हैं. ये किसी कंपनी में काम करते हैं. साइट इंजीनियर हैं. लूटपाट की नीयत से ही घटना को अंजाम दिया गया है. बाइक छीन ली गई है. बदमाश बैग भी लेकर चले गए हैं. बैग में हो सकता है पैसा भी हो. होश आने पर ही इसके बारे में बताया जा सकता है. इस तरह की घटना उस क्षेत्र में होती रहती है. 

इस मामले में टाउन एएसपी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि युवक का नाम उज्जवल कुमार चौबे है. अभी उनकी हालत ठीक है. वह दरभंगा से आ रहे थे. लूट की घटना लग रही है. मेडिकल जांच के बाद पता चलेगा कि कितनी गोली लगी है. पहचान हो गई है. वह मिठनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत किराए पर रहते हैं. जांच हो रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar TRE 3 Exam: बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा आज, AI कैमरों से रखी जाएगी नजर, बने 415 केंद्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Veena Manvi News: वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget