एक्सप्लोरर

गोपालगंज में आज से शुरू होगी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी, 100 जगह बने प्रसाद स्थल

Bageshwar Baba: धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. आयोजन स्थल पर 24 घंटे स्थाई मेडिकल कैंप की व्यवस्था होगी. चौराहों और बाजारों में भी थानेदार कड़ी चौकसी रखेंगे.

Dhirendra Krishna Shastri News: बिहार के गोपालगंज में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज 6 मार्च से 10 मार्च तक हनुमंत कथा करने वाले हैं. गोपालगंज के भोरे प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज हुस्सेपुर के रामनगर मठ में हनुमंत कथा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 

इससे पहले बुधवार को कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से विधि व्यवस्था वाहनों के नियंत्रण और आने वाले श्रद्धालुओं के सुलभ-सुरक्षात्मक व्यवस्था को लेकर जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सी एच के अलावा गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने अनुमंडल पदाधिकारी हथुआ अभिषेक कुमार चंदन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी भोरे दिनेश कुमार सिंह, अंचल अधिकारी अनुभव राय सहित आयोजन समिति के सदस्यों के साथ कार्यक्रम स्थल का भ्रमण किया. इस दौरान आवश्यक निर्देश भी दिए. 

‘बिना पास के एंट्री नहीं होने दें’
सभी प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट एवं पुलिस मजिस्ट्रेट पुलिसकर्मियों को आदेश दिया गया है कि आयोजन स्थल पर डेढ़ घंटा पहले पहुंचकर अपने प्रतिनियुक्ति स्थल का पूरा निरीक्षण करेंगे ताकि सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से कोई और अव्यवस्था ना हो. एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या से संबंधित सूचना कंट्रोल रूम को पास करेंगे जिस पर क्विक रिस्पांस टीम तुरंत निस्तारण के लिए कार्रवाई करेगी.

एसपी ने कहा समीपवर्ती राज्य और दुरदराज से लोगों के आने की संभावना को देखते हुए श्रद्धालुओं से सकारात्मक एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखें. निर्धारित स्थलों एवं ड्राप गेट पर बिना पास के किसी भी परिस्थिति में एंट्री नहीं होने देनी है.

‘पुलिस फोर्स अलर्ट रखेंगे’
उन्होंने कहा कि रूट ट्रैफिक मेला क्षेत्र ड्रॉप गेट और कथा स्थल पर चौकसी रखते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन करें. तीन शिफ्ट के लिए ड्यूटी लगाई गई है. वाहनों को चिन्हित पार्किंग स्थलों पर ही लगवाना है. उनके द्वारा निर्देश दिया गया कि मीरगंज के तरफ से आने वाले मार्ग एवं भोरे की तरफ से आने वाले मार्गों में पड़ने वाले सभी प्रकार के चौराहा और बाजार में संबंधित थानेदार कड़ी चौकसी रखेंगे और संबंधित मार्केट में पुलिस फोर्स अलर्ट रखेंगे, जिससे वहां जाम की समस्या ना उत्पन्न हो. 

बता दें कि आयोजन स्थल पर आयोजक द्वारा 100 से अधिक खानसामा के माध्यम से प्रसाद और भोजन बनाने की व्यवस्था की गई है. भोजन वितरण और प्रसाद वितरण के स्थलों पर विशेष चौकसी रखने की आवश्यकता होगी कि अत्यधिक भीड़ न हो.

‘24 घंटे स्थाई मेडिकल कैंप की व्यवस्था होगी’
जिला पदाधिकारी ने बताया गया कि आयोजन स्थल पर 24 घंटे स्थाई मेडिकल कैंप की व्यवस्था होगी. जिसमें आवश्यक डॉक्टरों की तैनाती रहेगी, एंबुलेंस की व्यवस्था रखी जाएगी. विशेष परिस्थिति के लिए भोरे रेफरल अस्पताल और अनुमंडल अस्पताल हथुआ को अलर्ट मोड पर रखा जाएगा. अग्निशमन वाहन की व्यवस्था कर दी गई है. आयोजन स्थल पर आग को लेकर विशेष सतर्कता रखने के निर्देश दिए गए हैं. वहां की साफ-सफाई आयोजक द्वारा निरंतर कराई जाती रहेगी और कूड़े कचरे के डंपिंग के लिए नगर परिषद के वाहनों का प्रयोग किया जाएगा.

8 मार्च दिव्य दरबार के दिन रहेगी विशेष चौकसी
आयोजन स्थल पर दिव्य दरबार के दिन विशेष चौकसी रखने के निर्देश दिए गए है. ज्ञात हो कि पहुंचने वाली भीड़ की संख्या एवं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मात्र 8 मार्च 2025 को कथा के निर्धारित समय से पूर्व दिव्य दरबार का आयोजन किया जाएगा. सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी किसी भी प्रकार के भ्रम फैलाने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: Jyoti Singh: 'दो-चार दिनों में हो जाएगा क्लियर', ज्योति सिंह की राजनीति में एंट्री को लेकर बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना एक्सपो के 8वें दिन उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, छठ महापर्व को लेकर खरीददारों में उत्साह
पटना एक्सपो के 8वें दिन उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, छठ महापर्व को लेकर खरीददारों में उत्साह
बिहार: CM सम्राट चौधरी की टैक्सपेयर्स से अपील, बोले- छोड़ दें 125 यूनिट फ्री बिजली
बिहार: CM सम्राट चौधरी की टैक्सपेयर्स से अपील, बोले- छोड़ दें 125 यूनिट फ्री बिजली
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'लोकतंत्र को कुचला जा रहा है', INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर तेजस्वी की हुंकार
'लोकतंत्र को कुचला जा रहा है', INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर तेजस्वी की हुंकार

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget