एक्सप्लोरर

Dhirendra Shastri: पटना में बाबा बागेश्वर के पोस्टरों पर पोती गई कालिख, लिख दिया '420', भक्तों ने तेज प्रताप को घेरा  

Bageshwar Dham: पटना में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टरों से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. यह मामला पटना के डाक बंगला चौराहे का है.

पटना: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बिहार के नौबतपुर में आयोजित हनुमंत कथा का आज यानी बुधवार को आखिरी दिन है. यहां 13 मई से 17 मई तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. वैसे तो बाबा के कार्यक्रम को शुरू से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है, लेकिन पटना के डाक बंगला चौराहे पर बाबा बागेश्वर के पोस्टरों से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है.

यहां बाबा बागेश्वर के पोस्टर पर कालिख पोत दी गयी है. इतना ही नहीं पोस्टरों पर 420 भी लिख दिया गया है. हालांकि यह हरकत किसने की है इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है. वहीं दूसरी ओर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर बिहार के सियासी गलियारे में पहले से बयानबाजी जारी है. बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को एक बार फिर बाबा बागेश्वर पर हमला बोला.


Dhirendra Shastri: पटना में बाबा बागेश्वर के पोस्टरों पर पोती गई कालिख, लिख दिया '420', भक्तों ने तेज प्रताप को घेरा  

बाबा बागेश्वर पटना के पनाश होटल में ठहरे हुए हैं. होटल पनाश के आगे भारी संख्या में भक्त पोस्टर लेकर खड़े हैं. पोस्टर में बाबा बागेश्वर की तस्वीर है. पोस्टर में यह लिखा हुआ कि बिहार से हिंदू राष्ट्र की घोषणा होगी. सनातन धर्म को बचाना है, बाबा बागेश्वर को लाना है. पोस्टर की भक्त आरती उतार रहे. शंख बजा रहे हैं. इतना ही नहीं बाबा को भगवान, चमत्कारी बता रहे हैं. आज भी दिव्य दरबार लगाने की मांग कर रहे हैं.


Dhirendra Shastri: पटना में बाबा बागेश्वर के पोस्टरों पर पोती गई कालिख, लिख दिया '420', भक्तों ने तेज प्रताप को घेरा  

बाबा के समर्थकों ने आरोप लगाया है कि तेजप्रताप ने बाबा के पोस्टरों पर कालिख पोत दी है. उन्होंने कहा कि तेज प्रताप को चुनौती देते हैं ''हिम्मत है तो यहां आ जाओ. सबक सिखा देंगे. हिन्दू राष्ट्र भारत बनेगा. बिहार से एलान होगा.'' बता दें कि बाबा होटल से 2 बजे निकलेंगे. 3 बजे से नौबतपुर में पहुंचकर हनुमंत कथा सुनायेंगे. आज उनके बिहार दौरे के आखिरी दिन है. 

इसके पहले तेज प्रताप यादव ने कहा था कि बिहार में बाबा आए और कर्नाटक में बीजेपी चुनाव हार गई. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग बाबा के नाम पर पॉलिटिक्स कर रहे हैं. तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि बाबा धीरेंद्र शास्त्री, आरएसएस और बजरंग दल देश तोड़ने का काम कर रहे हैं. यह लोग हम लोग को गाली देते हैं.

जबकि दूसरी ओर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि हमको आश्चर्य होता है जो ऐसा बोलते हैं. क्या जरूरत है ऐसा बोलने की? यहां हिंदू-मुस्लिम सब हैं. सबको अपने ढंग से पूजा करने का अधिकार है. सब धर्म मानने का अधिकार है. आजादी की लड़ाई कौन लड़े थे? संविधान सबकी सहमति से बना.

इसे भी पढ़ें:  Bihar Weather Today: बिहार में मौसम लेने जा रहा है करवट, आज प्रदेश के इन 15 जिलों में बारिश के संकेत, अलर्ट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget