एक्सप्लोरर

'तुम गजवा-ए-हिंद कहोगे, हम भगवा-ए-हिंद कहेंगे', बांका में बोले बाबा बागेश्वर- अब्दुल कलाम को मानते हैं

बाबा बागेश्वर ने कहा लोगों को लगता है कि हम तोड़ने आए हैं, सच तो ये है कि हम हिंदुओं को जोड़ने आए हैं. लोगों को लगता है कि हम नफरत फैलाते हैं, हम नफरत नहीं हम प्रेम के आदि हैं.

Baba Bageshwar: बिहार के बांका पहुंचे बाबा बागेश्वर ने रविवार को करीब आधे घंटे से भी अधिक समय तक अपने भक्तों के हिंदुत्व का पाठ पढ़ाया. वहीं दर्शक दीर्घा से अपने कई भक्तों को मंच पर बुलाया, जिसमें हाथों में उनकी खुद से बनाई तस्वीर के साथ खड़े दो-तीन बच्चों के अलावे एक स्थानीय पत्रकार की मां शामिल थीं. जो बड़े ही प्यार से बाबा को देने के लिए एक अंगवस्त्र साथ लाई थीं. 

'हम राम-रहीम दोनों को मानते हैं'

वहीं इस दौरान उन्होंने कहा, 'मेरे पागलों... लोगों को लगता है कि हम तोड़ने आए हैं, सच तो ये है कि हम हिंदुओं को जोड़ने आए हैं. लोगों को लगता है कि हम नफरत फैलाते हैं, हम नफरत नहीं हम प्रेम के आदि हैं, गर्व से कहते हैं कि हम हिंदुत्ववादी हैं. फिर उन्होंने कहा कि लोगों को लगता है कि हम हिंदू-मुसलमान करते हैं. बांका में मुसलमान परिवार भी बहुत रहते हैं. देश सबका है, सबको रहना चाहिए. हम राम-रहीम दोनों को मानते हैं. अब्दुल कलाम को भी मानते हैं, लेकिन गजवा-ए-हिंद को नहीं मानते हैं.

उन्होंने कहा तुम गजवा-ए-हिंद कहोगे, हम भगवा-ए-हिंद कहेंगे. तुम देश को तोड़ने की बात करोगे, हम हिंदुओं को जोड़ने की बात कहेंगे. मेरे पागलों, हम तुम्हें भड़काने नहीं आए हैं. हम बांका आए ये हमारा सौभाग्य जागा है. उन्होंने मंच से हिंदू एकता का संदेश देते हुए कहा कि 'हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हमें सबसे पहले जात-पात की भावना छोड़नी होगी'.

जात-पात से उपर उठने की कही बात

उन्होंने आगे एक वाक्या सुनाया कि एक व्यक्ति ने आज हमें दिल्ली से फोन लगाया और कहा, 'महाराज जब भारत में 80% हिंदू रहते हैं, तो ये हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं है? हमने कहा, 'ठठरी के परे, इस देश में हिंदू कम रहते हैं, यहां तो ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य या सेवक रहते हैं. जिस दिन ये राष्ट्र जात-पात, छूआछूत से ऊपर उठ जाएगा, उसी दिन ये हिंदू-राष्ट्र कहलाएगा'.

ये भी पढ़ेंः 'सिर्फ हिंदुओं की बात करूंगा', धीरेंद्र शास्त्री ने बांका में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का लिया प्रण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर: SP ने बढ़ाई परिवार की सुरक्षा, रेकी की शिकायत के बाद लिया गया एक्शन
भरत तिवारी एनकाउंटर: SP ने बढ़ाई परिवार की सुरक्षा, रेकी की शिकायत के बाद लिया गया एक्शन
पटना: बातचीत बंद होने से बौखलाया प्रेमी, प्रेमिका के घर में घुसकर भाई को मारी गोली
पटना: बातचीत बंद होने से बौखलाया प्रेमी, प्रेमिका के घर में घुसकर भाई को मारी गोली
बांकीपुर से प्रशांत किशोर होंगे विपक्ष के साझा उम्मीदवार? RJD की दो टूक, कांग्रेस का भी रुख साफ
बांकीपुर से प्रशांत किशोर होंगे विपक्ष के साझा उम्मीदवार? RJD की दो टूक, कांग्रेस का भी रुख साफ
दक्षिण बिहार में मानसून हुआ एक्टिव, पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश; जानें IMD का अपडेट
दक्षिण बिहार में मानसून हुआ एक्टिव, पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश; जानें IMD का अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget