एक्सप्लोरर

Patna News: स्पीकर पद के लिए अवध बिहारी चौधरी ने किया नामांकन, कहा- निष्पक्ष होकर काम करेंगे, दबाव में नहीं

Awadh Bihari Chaudhary Nomination for Bihar Assembly Speaker: अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि कहा कि कल स्पीकर का चुनाव है. उम्मीद है नतीजे हमारे पक्ष में रहेंगे.

पटना: आरजेडी के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी (Awadh Bihar Chaudhary) ने गुरुवार को विधानसभा स्पीकर पद के लिए नामांकन किया. इस मौके पर उनके साथ सीएम नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, तेज प्रताप यादव समेत कई नेता मौजूद रहे. नामांकन दाखिल करने के बाद अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि कल स्पीकर का चुनाव है. उम्मीद है नतीजे हमारे पक्ष में रहेंगे. आरजेडी सहित पूरे महागठबंधन को धन्यवाद देता हूं कि मुझे स्पीकर पद का उम्मीदवार बनाया गया.

अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि कोशिश रहेगी कि सदन सुचारू रूप से चले. सत्ता पक्ष एवं विपक्ष सभी को अपनी बात रखने का हमेशा मौका सदन में मिलेगा. हम पर किसी का दबाव नहीं रहेगा. निष्पक्ष होकर काम करेंगे. नियम नियमावली से विधानसभा चलेगा. सभी को अनुशासन में रहना होगा. विपक्षी दल से उम्मीद है कि पूरा सहयोग मिलेगा. 

यह भी पढ़ें- CBI Raid in Bihar: देर रात तक चली CBI की छापेमारी में RJD एमएलसी के यहां से क्या-क्या मिला? खुद सुनील सिंह ने बताया

दरअसल, शुक्रवार को स्पीकर का चुनाव है. अवध बिहारी चौधरी का निर्विरोध चुना जाना तय है. क्योंकि बीजेपी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है. बीजेपी के पास संख्या बल नहीं है. बता दें महागठबंधन में आरजेडी के विधायक हैं अवध बिहारी चौधरी. उनको आरजेडी, जेडीयू, कांग्रेस, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा, सीपीआईएमएल, सीपीआई, सीपीएम का समर्थन प्राप्त है. महागठबंधन के कुल 164 विधायक उनका समर्थन कर रहे हैं.

2020 में भी स्पीकर पद के लिए लड़ चुके अवध बिहारी चौधरी

अवध बिहारी चौधरी लालू प्रसाद यादव के भी बहुत करीबी माने जाते हैं. 76 वर्षीय अवध बिहारी चौधरी सीवान से 1985, 1990, 1995, 2000 और फरवरी, 2005 में विधायक चुने गए. 2020 में भी विधायक बने. उन्होंने 2020 में स्पीकर पद के लिए चुनाव लड़ा, लेकिन विजय कुमार सिन्हा से मुकाबले में पिछड़ गए थे. राबड़ी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं.

बता दें कि महागठबंधन की सरकार के विश्वास मत के लिए बुलाए गए विधानमंडल दल के विशेष सत्र को एक दिन के लिए विस्तारित कर दिया गया है. अब यह कार्यवाही 26 अगस्त तक चलेगी और उसी दिन जरूरत पड़ी तो नए स्पीकर के पद के लिए मतदान होगा. विजय कुमार सिन्हा के त्यागपत्र देने के बाद विधानसभा के स्पीकर का पद खाली है.

यह भी पढ़ें- सुशील कुमार मोदी बोले- RJD नेताओं पर भ्रष्टाचार के मामले में JDU ने दिए सबूत, कार्रवाई से नीतीश कुमार को दर्द क्यों हो रहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget