एक्सप्लोरर

सुशील कुमार मोदी बोले- RJD नेताओं पर भ्रष्टाचार के मामले में JDU ने दिए सबूत, कार्रवाई से नीतीश कुमार को दर्द क्यों हो रहा?

Sushil Kumar Modi Statement: सुशील मोदी ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई पुख्ता सबूत के आधार पर हो रही है. इसका विधान सभा के विशेष सत्र से कोई संबंध नहीं.

पटनाःबिहार में आरजेडी (RJD) के कई नेताओं के यहां बीते बुधवार को सीबीआई (CBI) की टीम ने छापेमारी की. इन नेताओं में आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह (RJD Sunil Singh), राज्यसभा सदस्य फैयाज आलम और सुबोध राय शामिल हैं. इस पूरे मामले में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि आरजेडी नेताओं पर भ्रष्टाचार के मामले में जेडीयू की ओर से सबूत दिए गए थे.

ट्वीट कर सुशील कुमार मोदी ने कहा- "आरजेडी नेताओं पर भ्रष्टाचार के मामले में सबूत के कागजात जद-यू के लोगों ने जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराये थे. 2017 में CM नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव से स्पष्टीकरण भी मांगा था. उन्हें फिर बिंदुवार जवाब मांगना चाहिए. जब कानून अपना काम कर रहा है तब इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए."

यह भी पढ़ें-  Bihar Floor Test: नीतीश सरकार ने जीता विश्वासमत, 2024 पर 'फोकस', BJP ने किया वॉकआउट | 10 बड़ी बातें

'पुख्ता सबूत के आधार पर हो रही कार्रवाई'

इस दौरान सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लिखवाने और भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में आरजेडी नेताओं के 24 ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई पुख्ता सबूत के आधार पर हो रही है. इसका विधान सभा के विशेष सत्र से कोई संबंध नहीं. जब कार्रवाई आरजेडी के दागी नेताओं पर हो रही है, तब दर्द नीतीश कुमार को क्यों हो रहा है?

विजय कुमार सिन्हा को दी बधाई

सुशील मोदी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के रूप में विजय कुमार सिन्हा ने 19 माह के कार्यकाल में आसन की गरिमा बढ़ाने वाली लंबी लकीर खींची. उनका विदाई भाषण हमेशा याद किया जाएगा. उन्होंने पक्ष-विपक्ष को बोलने का समान अवसर देकर सबका विश्वास जीता और कार्यप्रणाली में सूचना तकनीक को बढ़ावा देकर विधायिका की उत्पादकता बढ़ाई. हमें आशा है कि नए अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा की स्थापित परंपराओं का पालन करेंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार में BJP की भूमिहारों को साधने की कोशिश? विजय सिन्हा बने विधानसभा में नेता विपक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD नेता तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget