एक्सप्लोरर

Aurangabad Crime: 'अपने फूफा के प्यार में पागल थी पत्नी इसलिए...', प्रियांशु हत्याकांड में मास्टर माइंड प्रेमी राजस्थान से गिरफ्तार

Aurangabad Police: हत्या के बाद अभियुक्त झारखंड के कई शहरों से होते हुए दिल्ली और फिर राजस्थान पहुंच गया, जहां से औरंगाबाद पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया.

औरंगाबाद के बहुचर्चित प्रियांशू हत्याकांड में शामिल प्रेमिका गुंजा सिंह के फूफा जीवन सिंह को औरंगाबाद की पुलिस ने राजस्थान के सवाई माधोपुर से गिरफ्तार कर लिया है. सोमवार को औरंगाबाद के एसपी अम्बरीष राहुल ने इस संबंध में जानकारी दी कि प्रेम प्रसंग में हत्या को अंजाम दिया गया था. 

पुलिस ने किया प्रियांशु हत्याकांड का खुलासा

एसपी ने बताया कि 24 जून को नबीनगर के लेम्बोखाप मोड़ पर देर शाम बाइक सवार प्रियांशु सिंह की हत्या कर दी गई थी. प्रियांशु की हत्या के बाद नबीनगर में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. कांड की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन कर कांड के उद्भेदन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

टीम ने सीसीटीवी फूटेज की जांच, ह्मयूमन इनटेलीजेन्स और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर अभियुक्त गुंजा सिंह (मृतक प्रियांशु कुमार सिंह की पत्नी), जयशंकर चौबे और मुकेश शर्मा को नबीनगर से गिरफ्तार किया था, लेकिन इस कांड का मास्टर माइंड गुंजा का प्रेमी फूफा पलामू जिला के हमीदगंज निवासी 65 वर्षीय जीवन प्रसाद सिंह फरार था, लेकिन औरंगाबाद पुलिस ने राजस्थान पुलिस की मदद से सवाई माधोपुर थाना क्षेत्र के मानटाउन से गिरफ्तार किया.

एसपी ने बताया कि कांड के बाद अभियुक्त झारखंड के कई शहरों से होते हुए दिल्ली फिर राजस्थान पहुंच गया. एसपी ने प्रियांशु की हत्या के कारणों का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तारी के बाद जीवन ने यह जानकारी दी कि उसका अपने साले की पुत्री गुंजा से पिछले 15 वर्षों से प्रेम प्रसंग था.

जीवन प्रसाद गुंजा को खोना नहीं चाहता था. यही कारण था कि जब जब उसकी शादी तय होती थी वह कटवा दिया करता था, लेकिन गुंजा का विवाह प्रियांशु के साथ हो गया, लेकिन इस विवाह से न तो वो खुश था और न ही गुंजा खुश थी.

पत्नी और प्रेमी फूफा ने मिलकर बनाई योजना 

गुंजा से बात हो सके इसलिए उसे नया मोबाइल भी खरीद कर दिया. जिससे घंटो बाते होती थी. परंतु प्रियांशु उसका विरोध करता था, जिस कारण दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई और झारखंड के शूटर को हायर कर बनारस से लौटने के दौरान गुंजा से उसका लोकेशन लेकर उसकी हत्या करवा दी.

एसपी अम्बरीष राहुल ने बताया कि इस हत्या में दस लाख रुपये में शूटर को हायर किया गया था. जिन्हें दो लाख रुपये दिए गए थे. एसपी ने बताया कि अभी दो शूटर फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी.

ये भी पढ़ें: Bihar SIR: 'एसआईआर पारदर्शी नहीं, हमें इस मुद्दे पर न्याय मिलेगा'- प्रशांत किशोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget