एक्सप्लोरर

Bihar MLC Election 2022: नवनिर्वाचित सभी विधान पार्षदों ने ली शपथ, CM नीतीश कुमार समेत कई नेता रहे मौजूद

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अफसरशाही ज्यादा है, जनप्रतिनिधियों को सम्मान नहीं मिलता है. ऐसे में जो उम्मीदवार जीतकर एमएलसी बने हैं, वे जनप्रतिनिधियों के सम्मान के लिए आवाज उठाएं, यही मेरी कामना है.

Bihar MLC Election 2022: बिहार के सभी 24 नए विधान पार्षदों ने सोमवार को सभापति अवधेश नारायण सिंह (Awdhesh Narayan Singh), मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) समेत अन्य गणमान्य की मौजूदगी में बतौर एमएलसी शपथ ग्रहण की. विधान परिषद सभागार में सभी जीते हुए सदस्यों ने संविधान की गरिमा बनाए रखने की शपथ ली. सभापति ने सभी नए सदस्यों को शपथ दिलाई.

पक्ष-विपक्ष के कई नेता रहे मौजूद

इस मौके पर मुख्यमंत्री के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi), नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav), उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad), रेणु देवी (Renu Devi) सहित कई मंत्री तथा सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक और एमएलसी मौजूद रहे. समारोह के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी जीते हुए सदस्यों को मेरी तरफ से बधाई. सभी सदस्य चाहे वो सत्ता पक्ष के हों या विपक्ष के व निर्दलीय, उन्हें जनप्रतिनिधियों के हित की काम करने की आवश्यकता है. वे जनप्रतिनिधियों की समस्या को सदन में उठाएं, ये उनका काम होना चाहिए.

Patna News: तेज प्रताप और तेजस्वी यादव की कोर्ट में हुई पेशी, जानें किस मामले में जाना पड़ा दोनों भाइयों को कोर्ट

बीजेपी के खाते में गई है सात सीट

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में अफसरशाही ज्यादा है, जनप्रतिनिधियों को सम्मान नहीं मिलता है. ऐसे में जो उम्मीदवार जीतकर विधान परिषद सदस्य बने हैं, वे जनप्रतिनिधियों के सम्मान के लिए आवाज उठाएं, यही मेरी कामना है. मालूम हो कि बिहार विधान परिषद के 24 सीटों के लिए चार अप्रैल को मतदान किया गया था और सात अप्रैल को परिणाम घोषित हुए थे. इस बार के चुनाव में बीजेपी के सात, जेडीयू के पांच, आरजेडी के छह, निर्दलीय चार और कांग्रेस-आरएलजेपी के एक-एक उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. 

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: मुखियों की हत्या मामले में मंत्री नीरज बबलू के बयान से RJD असहमत, कहा- थके-कमजोर CM नीतीश कुमार हैं जिम्मेदार

Bihar News: जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान- लोग पैरवी से जज बन जाते हैं, पढ़ें NDA और नीतीश कुमार को लेकर क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget