एक्सप्लोरर

Petrol-Diesel Price Hike: 'हम अभी कुछ नहीं कर सकते क्योंकि....', पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बोले सीएम नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने खुलकर कहा कि केंद्र से ही पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि की गई है. हो सकता है कुछ दिन के बाद स्थिति सामान्य हो जाए. लेकिन हम अभी कुछ नहीं कर सकते क्योंकि हमारे पास संसाधन नहीं है.

पटना: देशभर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान हैं. रोजाना कीमतों में वृद्धि से लोगों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है. ऐसे में लोग राज्य सरकार की ओर टकटकी निगाह से देख रहे हैं कि राज्य सरकार ही कुछ राहत दे. लेकिन बिहार में फिलहाल ऐसा कुछ नहीं होने वाला. सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने साफ शब्दों में कह दिया है कि बिहार सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कुछ नहीं कर पाएगी. 

बिहार सरकार के पास संसाधन नहीं

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने खुलकर कहा कि केंद्र से ही पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि की गई है. हो सकता है कुछ दिन के बाद स्थिति सामान्य हो जाए. लेकिन हम अभी कुछ नहीं कर सकते क्योंकि हमारे पास संसाधन नहीं है. हम अभी दाम में कटौती करने की नहीं सोच रहे. पहले हमने किया था. लेकिन बार-बार दाम में वृद्धि हो रही है. ऐसे में अभी इंतजार करने की जरूरत है. 

संसाधन की कमी एक समस्या

बता दें कि केवल पेट्रोल डीजल ही नहीं अन्य योजनाओं को लेकर भी मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार सरकार के पास संसाधन की कमी है. इस कारण तेजी से काम नहीं हो पा रहा है. पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिलहाल कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं. सभी में बड़ी राशि का खर्च हो रहा है. कई जगह और काम करने की योजना है, लेकिन संसाधन की कमी तो एक समस्या है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: मुखियों की हत्या मामले में मंत्री नीरज बबलू के बयान से RJD असहमत, कहा- थके-कमजोर CM नीतीश कुमार हैं जिम्मेदार

Bihar News: जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान- लोग पैरवी से जज बन जाते हैं, पढ़ें NDA और नीतीश कुमार को लेकर क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget