एक्सप्लोरर

JDU Reaction: गोपाल मंडल के आपत्तिजनक बयान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, अशोक चौधरी बोले- 'यह पिस्तौल और...'

JDU MLA Gopal Mandal Controversy: रिवॉल्वर वाले मामले को लेकर जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने पत्रकारों के सवाल पर आपत्तिजनक बयान दिया है. वहीं, इस पर मंत्री अशोक चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है.

पटना: जेडीयू विधायक गोपाल मंडल (Gopal Mandal) के आपत्तिजनक बयान पर जेडीयू (JDU) कोटा के मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Chaudhary) ने शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हम लोग के पार्टी में अगर इस तरह की बात कोई करता है तो वह गलत है. हमारे नेता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi), भीमराव अंबेडकर, राम मनोहर लोहिया, कर्पूरी ठाकुर, जयप्रकाश नारायण की विचारधारा पर चलने वाले लोग हैं. हमारे कार्यालय में इन पांच महापुरुषों का तस्वीर लगी रहती है. इस तरह के बयान कहीं से भी उचित नहीं है, यह पिस्तौल और गोली वाले लोग हम नहीं हैं. हम लोग महात्मा गांधी वाले लोग हैं. इन सभी बातों की और इस तरह के बयानों का हम भर्त्सना करते हैं.

पत्रकारों के सवाल पर गुस्सा गए जेडीयू विधायक

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल से पत्रकारों ने सवाल किया कि आप रिवॉल्वर लेकर अस्पताल में पहुंचे थे. इसी पर विधायक जवाब देते हुए उत्तेजित हो गए. उन्होंने कहा कि "लहराएंगे पिस्टल... तू लोग (पत्रकार) हमारा बाप हो." हालांकि सवाल के जवाब में पहले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल शांति से बहाना बना रहे थे. गोपाल मंडल ने कहा, "बेल्ट छूट गया था और रिवॉल्वर ले लिया. रिवॉल्वर पैजामा में रख लिए. " इतना कहते ही पत्रकारों ने सवाल किया कि आप हाथ में लेकर लहराइगा? जिसके जवाब में विधायक भाषा की मर्यादा भूल गए.

रिवॉल्वर लेकर जेएलएनएमसीएच पहुंचे थे गोपाल मंडल

बता दें कि जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का एक वीडियो सामने आया है. मामला बीते मंगलवार (03 अक्टूबर) का है. मंगलवार की शाम हाथ में रिवॉल्वर लिए वो जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में घुस गए थे. बताया जाता है कि गोपाल मंडल रिश्ते में लगने वाली पोती अवनि को लेकर पहुंचे थे. उसका सिटी स्कैन कराना था. इस दौरान विधायक जब अस्पताल में घुसे तो उनके हाथ में रिवॉल्वर को देख लोग भी सकते में आ गए थे. कुछ लोग विधायक के इस स्टाइल को देखने लगे. वहीं वीडियो भी बना लिया गया.

ये भी पढ़ें: Bihar: हाथ में रिवॉल्वर, फिल्मी स्टाइल! इस तरह अस्पताल में क्यों घुसे CM नीतीश के विधायक गोपाल मंडल? जानिए मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget