एक्सप्लोरर

Bihar: हाथ में रिवॉल्वर, फिल्मी स्टाइल! इस तरह अस्पताल में क्यों घुसे CM नीतीश के विधायक गोपाल मंडल? जानिए मामला

Gopal Mandal Revolver: नरेंद्र नीरज उर्फ गोपाल मंडल गोपालपुर से जेडीयू के विधायक हैं. मंगलवार की शाम हाथ में रिवॉल्वर लिए वो जेएलएनएमसीएच पहुंच गए जिसकी तस्वीर सामने आई है.

भागलपुर: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के विधायक गोपाल मंडल (Gopal Mandal) एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार चर्चा की वजह रिवॉल्वर है जिसको हाथ में लेकर वो अस्पताल पहुंच गए. इसका वीडियो सामने आया है. नरेंद्र नीरज उर्फ गोपाल मंडल गोपालपुर से जेडीयू के विधायक हैं. मामला बीते मंगलवार (03 अक्टूबर) का है. मंगलवार की शाम हाथ में रिवॉल्वर लिए वो जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में घुस गए. 

अस्पताल में रिवॉल्वर देख सकते में आए लोग

बताया जाता है कि गोपाल मंडल रिश्ते में लगने वाली पोती अवनि को लेकर पहुंचे थे. उसका सिटी स्कैन कराना था. इस दौरान विधायक जब अस्पताल में घुसे तो उनके हाथ में रिवॉल्वर को देख लोग भी सकते में आ गए. कुछ लोग विधायक के इस स्टाइल को देखने लगे. वहीं वीडियो भी बना लिया गया. सीन फिल्म के जैसा लग रहा था. इस पर जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है.

विधायक ने कहा- राजनीतिक दुश्मन हैं इसलिए रखा हथियार

इस पूरे मामले में जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने बताया है कि इसके पीछे क्या वजह है. विधायक ने फोन पर इस संबंध में कहा कि उनके राजनीतिक दुश्मन हैं और इसलिए उन्होंने हथियार रखा है. उनके पास उसका लाइसेंस भी है. साथ में लेकर इसलिए चलते हैं कि जिससे उनकी जान की रक्षा हो सके. कहा कि कहीं कोई विवाद नहीं है. वो इसी तरह चलते हैं.

वहीं दूसरी ओर गोपाल मंडल के इस बयान से कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. गोपाल मंडल खुद जेडीयू से विधायक हैं. बिहार में उनकी सरकार है. ऐसे में एक तरफ यह कहा जाता है कि प्रदेश में सुशासन की सरकार है तो वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा गार्ड होने के बावजूद विधायक गोपाल मंडल को हाथ में जान की रक्षा के लिए रिवॉल्वर लेकर चलना पड़ रहा है.

बता दें कि गोपाल मंडल अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी किसी और चीज को लेकर. थानेदार और सीओ को भी चेता चुके हैं कि हम गाड़ी में डंडा भी रखते हैं. इसके पहले ट्रेन में बनियान में घूमने का वीडियो भी वायरल हुआ था. उस पर भी उन्होंने सफाई दी थी.

यह भी पढ़ें- VIDEO: पूरे बिहार के CO और थानेदार को गोपाल मंडल ने चेताया, जेडीयू के विधायक बोले- हम गाड़ी में डंडा भी रखते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget