एक्सप्लोरर

'नीतीश कुमार ने हमें मंत्री बनाया...', भीम संवाद कार्यक्रम के बाद अशोक चौधरी ने पढ़े सीएम के कसीदे

अशोक चौधरी ने कहा कि जातीय गणना के बाद लगभग 20% की आबादी को हमारे नेता ने बनाने का काम किया है. उसके लिए आरक्षण के प्रावधानों को बढ़ाया है. हम सब लोग नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं.

Patna News: पटना के बापू सभागार में रविवार को जेडीयू की ओर से हुए भीम संवाद कार्यक्रम में मुख्य आयोजक की भूमिका निभाने वाले बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि ये जेडीयू पार्टी का कार्यक्रम था. मैं दलित परिवार से आता हूं. नीतीश कुमार ने हमें मंत्री बनाया इसलिए हमारी जवाबदेही है. पार्टी के ऐसे कार्यक्रम में हम अपना सहयोग करें. पिछले भीम संसद में नीतीश कुमार ने सभी नेताओं को निर्देश दिया था कि हर साल कार्यक्रम कर बाबा साहब अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी.

कार्यक्रम में अंबेडकरवादी विचारधारा के लोग पहुंचे

उन्होंने कहा कि गर्मी का समय है, इसलिए कार्यक्रम हम लोगों ने बापू सभागार में किया. काफी संख्या में हमारे प्रदेश से लोग आए, जो नीतीश कुमार से प्यार करते हैं, जो विश्वास करते हैं. अंबेडकरवादी विचारधारा के लोग हैं, जो मानते हैं कि नीतीश कुमार ने अपने पूरे कार्यकाल में अंबेडकर के विचारों को अपने शासन का मूल स्वरूप बनाया वह सभी लोग आए.

जातीय गणना के बाद लगभग 20% की आबादी को हमारे नेता ने बनाने का काम किया है. उसके लिए आरक्षण के प्रावधानों को बढ़ाया है. हम सब लोग नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं. हमें ऐसा राजनेता मिला जो बाबा साहब के सपनों को बिहार में आमूल चूल रूप से निभाने का काम किया. 

वहीं सीएम नीतीश कुमार के जरिए कार्यक्रम के दौरान मंत्री अशोक चौधरी की तारीफ किए जाने पर मंत्री की बेटी और सांसद शांभ्वी चोधरी ने सीएम का अभार जताया है. अपने फेसबुक अकाउंट पर सांसद ने लिखा, "माननीय मुख्यमंत्री जी, मेरे पिता के प्रति आपके नि:स्वार्थ प्रेम और स्नेह के लिए हार्दिक धन्यवाद. बिहार के लिए आपका दृष्टिकोण हमेशा उनकी प्राथमिकता रहेगा."

जेडीयू ने एक दिन पहले मनाई अंबेडकर जयंती 
 
बता दें कि 14 अप्रैल को पूरे देश में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी. बिहार में इस बार नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने एक दिन पहले यानी 13 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई. पटना के बापू सभागार में जेडीयू की ओर से भीम संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां आई भीड़ को देख कर नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी की काफी तारीफ की, क्योंकि कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी अशोक चौधरी पर ही थी. 

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget