एक्सप्लोरर

बिहारः कोरोना से ‘जंग’ लड़ने को पटना पहुंची सेना की टीम, ESIC बिहटा में 100 बेड पर शुरू होगा इलाज

पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि लगभग 80 लोगों की टीम आई है जो बिहटा स्थित ईएसआईसी में इस आपदा से बाहर निकालने में अपना साथ देगी. इन 80 जवानों की टीम में डॉक्टर और पैरा मेडिकल के स्टाफ हैं.

पटनाः बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए पटना में सेना ने विशेषज्ञों की टीम भेज दी है. शुक्रवार से संभवतः बिहटा स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) में कमान संभाल लेगी. विशेष विमान से डॉक्टर और पैरा मेडिकल के अलावा नर्सिंग स्टाफ और जवान इस महामारी से निकालने के लिए पहुंच चुके हैं. जिलाधिकारी ने एबीपी से बातचीत करते हुए इसकी पुष्टि की है.

बिहटा स्थित ईएसआईसी में अभी 100 बेड होगा शुरू

पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि लगभग 80 जवानों की टीम आई है जो बिहटा स्थित ईएसआईसी में इस आपदा से बाहर निकालने में अपना साथ देगी. इन 80 जवानों की टीम में डॉक्टर और पैरा मेडिकल के स्टाफ हैं. उन्होंने कहा कि एक से दो दिनों के अंदर 100 बेड को शुरू किया जाएगा. इसके बाद फिर धीरे-धीरे आगे की स्थिति को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा.

अस्पताल परिसर में ही रहने और खाने की व्यवस्था

जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि ईएसआईसी में कुल 300 बेड की व्यवस्था की जाएगी. इसमें आईसीयू के भी 100 बेड होंगे. जो टीम आई है उसमें कुछ दिल्ली से हैं तो कुछ अन्य जगहों से हैं. इनके रहने के लिए बिहटा ईएसआईसी कैंपस में ही व्यवस्था की गई है. अस्पताल परिसर में गेस्ट हाउस और डॉक्टर के कुछ हॉस्टल हैं जहां इनके रहने खाने की व्यवस्था की गई है.

बताया जाता है कि टीम में हृदय रोग, आंख, नाक और गला विशेषज्ञ भी शामिल हैं. ऑक्सीजन और वेंटिलेटर पर भी पूरा फोकस रहेगा. अब सेना की टीम के आने से लोगों को राहत मिलने जा रही है. गौरतलब हो कि इसकी मांग काफी दिनों पहले से हो रही थी. कुछ विशेषज्ञों ने कहा कि इस मामले थोड़ा लेट हुआ है. इसे कोशिश करके थोड़ा पहले और व्यवस्था कर लेना चाहिए था.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः पटना में ‘स्कूटी वाली मैडम’ का हाई वोल्टेज ड्रामा, कहा- जो मेरा चालान काटेगा, मैं उसकी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget