एक्सप्लोरर

Air India Plane Crash: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी जताई संवेदना, कहा- विमान क्रैश की खबर...

Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी ने कहा कि अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया विमान के टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश होने की खबर बेहद दुखद है. यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की.

Ahmedabad Air India Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 171 बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है. इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है. इस हादसे के बाद बिहार की तमाम राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने गहरी संवेदना वयक्त की है. 

मंत्री जीतन राम मांझी ने क्या कहा?

हम पार्टी के संयोजक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया विमान के टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश होने की खबर बेहद दुखद है. मैं घायल यात्रियों के अतिशीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना तथा मृतकों के शोकाकुल परिजनों के प्रति इस दुःख की घड़ी में संवेदना प्रकट करता हूं. 

वहीं बिहार बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि "अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत ही हृदयविदारक है. बीजेपी परिवार ईश्वर से दुर्घटना में यात्रियों की सकुशल होने की कामना करता है. स्थानीय प्रशासन हरसंभव सहायता के लिए हर स्तर पर तैयारी में है."

ज्यादातर शव बुरी तरह झुलसे

बता दें कि हादसे के समय एयर इंडिया के विमान में सवार 242 पैसेंजर में से 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक थे. हादसे की जगह से अब तक 100 लाशें मिलने की खबर है. ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है. डीएनए टेस्ट के बाद ही उनकी सही पहचान हो पाएगी. मौके पर राहत और बचाव का कार्य जारी है. इस हादसे में घायल लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया. एयर इंडिया ने हेल्पलाइन नंबर 18005691444 जारी किया है. 

ये भी पढ़ें: Air India Plane Crash: 'शोक की इस घड़ी में...', एयर इंडिया विमान क्रैश पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आई प्रतिक्रिया

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget