एक्सप्लोरर

Bihar Politics: यूपी के बाद अब बिहार सरकार पर दबाव, BJP नेता 'लव जिहाद' पर कानून बनाने की कर चुके हैं मांग

यूपी सरकार के इस फैसले के बाद बिहार सरकार भी लव जिहाद पर कानून बनाने का प्रेशर बढ़ता दिख रहा है. बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहले भी नीतीश सरकार से 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून बनाने का अनुरोध कर चुके हैं.

पटना: लव जिहाद को लेकर जारी विवाद के बीच यूपी की योगी सरकार ने इसके खिलाफ कानून बनाने की पूरी तैयारी कर ली है. मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में गैरकानूनी धर्म परिवर्तन अध्यादेश पास हो गया. अध्यादेश के अनुसार, दूसरे धर्म में शादी करने के लिए अब डीएम की इजाजत लेनी होगी. ऐसा नहीं करने पर करने पर 6 महीने से लेकर 3 साल तक की सजा होगी, साथ 10 हजार का जुर्माना भी देना पड़ेगा. इसके अलावा अलग झूठ बोलकर शादी करने का मामला सामने आया तो 10 साल तक की सजा हो सकती है.

इधर, यूपी सरकार के इस फैसले के बाद बिहार सरकार भी लव जिहाद पर कानून बनाने का प्रेशर बढ़ता दिख रहा है. दरअसल बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहले भी नीतीश सरकार से 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून बनाने का अनुरोध कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में भी बिना सांप्रदायिकता का नाम दिए सामाजिक समरसता के लिए लव जिहाद पर काम करने की जरूरत है.

हालांकि, इस मामले पर जेडीयू-बीजेपी की राय अलग-अलग है. गिरिराज सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते के जेडीयू ने कहा कि अगर कोई ऐसे बयान देता है इस पर ज्यादा चर्चा की जरूरत नहीं है. ऐसे में मौजूदा समय में जेडीयू भले ही 'लव जिहाद' के मामले में कुछ भी कहने से परहेज कर रही हो, लेकिन बीजेपी के रवैये से यह स्पष्ट है कि वो इस मुद्दे को छोड़ने वाली नहीं है.

यही वजह है कि बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह इस मुद्दे पर लगातार बात कर रहे हैं. हाल ही मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि लव जिहाद आज सामाजिक समरसता के लिए एक तरह से कैंसर हो गया है. अब कई राज्य इसके लिए कानून बनाने की मुहिम में लग गए हैं. बिहार को भी इसको सांप्रदायिकता का नाम न देकर सामाजिक समरसता के लिए लव जिहाद पर काम करने की जरूरत है.

इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को कहा था कि बिहार की नीतीश सरकार से अनुरोध है कि वह लव जिहाद पर कानून बनाएं लव जिहाद वाली समस्या को जड़ से समाप्त करना होगा और अगर बिहार में लव जिहाद को रोकने के लिए कानून लाया जाए तो अच्छा होगा.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अलावा सांसद राकेश सिन्हा ने लव जिहाद को लेकर कानून बनाने मांग उठाई थी. उन्होंने कहा था कि लव जिहाद को रोकने के लिए जिन राज्यों को जरूरत महसूस हो रही है वहां कानून बनाए जा रहे हैं. यह कानून किसी वर्ग विशेष के लिए नहीं बल्कि घटनाओं को लेकर बनाई जा रही है. लव जिहाद पर जल्द रोक लगाई जानी चाहिए. लव जिहाद की घटना को कुछ लोग अंजाम देते हैं लेकिन इसका सामाजिक ध्रुवीकरण बड़े पैमाने पर होता है.

उन्होंने कहा था कि जिस राज्य की राज्य सरकार को लग रहा है कि कानून बनना चाहिए वो राज्य सरकार इस कानून का समर्थन कर रही है और जहां जरूरत नहीं है वहां की सरकार इसका समर्थन नहीं कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget