एक्सप्लोरर

Bihar Congress: '4 घंटे तक एम्बुलेंस में पड़ी रही बच्ची...', PMCH में मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता की मौत के बाद सरकार पर बरसी कांग्रेस

Muzaffarpur Rape Victim: कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख ने रविवार को दावा किया कि यह एक हृदय विदारक घटना है. हमारे राज्य का अपमान है, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करते हैं.

Muzaffarpur Rape Victim Death: बिहार के मुजफ्फरपुर में दुष्कर्म के बाद जीवन के लिए संघर्ष कर रही एक नाबालिग लड़की की रविवार को पटना के सरकारी अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ 26 मई को मुजफ्फरपुर स्थित उसके गांव में दुष्कर्म किया गया था और उसे शनिवार को गंभीर हालत में पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) लाया गया था. 

राजेश राम ने लगाया पीएमसीएच पर आरोप 

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश राम ने आरोप लगाया कि पीएमसीएच स्थानांतरित की गई दुष्कर्म पीड़िता को शनिवार को कथित तौर पर अस्पताल में बिस्तर उपलब्ध न होने के कारण कई घंटे तक एम्बुलेंस में इंतजार करना पड़ा. कांग्रेस नेता राजेश राम ने दावा किया कि घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो सरकार और अस्पताल प्रशासन की असंवेदनशीलता को उजागर करता है.

'पीटीआई-भाषा' वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका. राजेश राम शनिवार को पार्टी के मीडिया इकाई के बिहार प्रभारी राजेश राठौर के साथ पीएमसीएच में मौजूद थे. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, 'नाबालिग लड़की की रविवार सुबह मौत हो गई. आरोपी ने उसका गला और सीना बेरहमी से रेत दिया था. उसने गला रेतकर उसे मारने की भी कोशिश की थी, जिसके बाद से वह बोल भी नहीं पा रही थी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.'

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख ने रविवार को दावा किया, 'यह एक हृदय विदारक घटना है और हमारे राज्य का अपमान है, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करते हैं.' उन्होंने आरोप लगाया, 'नाबालिग लड़की की मौत हो गई क्योंकि राज्य में कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य प्रणाली पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है. लड़की की मौत के लिए राज्य की राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार और पीएमसीएच प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार है. यह घटना सरकार, मुख्यमंत्री और पीएमसीएच प्रशासन की असंवेदनशीलता को उजागर करती है.'

मामले पर राजेश राठौर ने क्या कहा?

राजेश राठौर ने कहा कि नाबालिग को मुजफ्फरपुर से पीएमसीएच रेफर किया गया था. उन्होंने बताया कि उसके (नाबालिग के) परिवार के सदस्य शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे सरकारी अस्पताल पहुंचे. कांग्रेस नेता ने दावा किया, 'उसे (लड़की को) बिस्तर मुहैया कराने में अस्पताल प्रशासन को चार घंटे से अधिक का समय लगा और आखिरकार उसे अपराह्न तीन बजे के बाद वहां भर्ती किया गया. उसे हमारे हस्तक्षेप के बाद भर्ती किया गया. लड़की ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया.'

वहीं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से आरोपों पर टिप्पणी लेने के लिए कई बार सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन सम्पर्क नहीं हो सका. पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग लड़की को उसके एक रिश्तेदार के घर के पास से चॉकलेट खिलाने का लालच देकर बहला-फुसलाकर मक्का के खेत में ले गया था और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया.

ये भी पढ़ें: VIDEO: 'याद रखिए मंगल पांडे....', आखिर पीएमसीएच के सामने फूट-फूटकर क्यों रो पड़े मनीष कश्यप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
Embed widget