एक्सप्लोरर

Udyami Yojana: बिहार में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 8,584 लाभार्थियों का चयन, खाते में जाएंगे रुपये

Mukhyamantri Udyami Yojana: मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत लाभार्थियों को अधिकतम 10 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है. इसमें 50 प्रतिशत अनुदान और 50 प्रतिशत ऋण है.

Mukhyamantri Udyami Yojana 2025: बिहार के उद्योग विभाग ने शुक्रवार (17 जनवरी, 2025) को मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत चालू वित्त वर्ष के लिए कुल 8,584 लाभार्थियों का चयन किया. इनमें से अस्थायी रूप से 7,153 लाभार्थी चयनित किए गए जबकि शेष 1,431 लाभार्थी प्रतीक्षा सूची में हैं. राज्य सरकार ने एक बयान में यह जानकारी दी. आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद खाते में राशि भी भेजी जाएगी. 

इन योजनाओं के अंतर्गत चालू वित्त वर्ष (2024-25) के लिए प्राप्त कुल 5,41,667 आवेदनों में से कुल 7,153 अतिरिक्त नए आवेदकों का अस्थायी रूप से चयन 'कम्प्यूटरीकृत रेण्डमाईजेशन प्रणाली' के जरिए किया गया. इसके अलावा कुल 1,431 आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है. इन आवेदनों की जांच मुख्यालय स्तर पर की जाएगी.

10 लाख रुपये की मिलती है सहायता राशि

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत नए उद्योगों की स्थापना के लिए लाभार्थियों को अधिकतम 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है. इसमें 50 प्रतिशत अनुदान और 50 प्रतिशत ऋण है. ऋण पर मात्र एक प्रतिशत वार्षिक ब्याज लगता है.

उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा, "हम सभी इच्छुक उद्यमियों को उनकी जरूरत के अनुसार सहयोग प्रदान कर रहे हैं. हम उनकी यात्रा में उनके साथ हैं और उनके सपनों को पूरा करने के लिए उन्हें अतिरिक्त वित्तपोषण देने के लिए तैयार हैं. हमारा लक्ष्य उनके उत्पादों की ब्रांडिंग को बेहतर बनाना और उनका वित्तपोषण कर उनकी क्षमताओं और उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाना है."

उद्योग विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने कहा, "मुख्यमंत्री उद्यमी योजना समाज के सभी वर्गों के लिए है और सभी को मदद प्रदान करती है. हमारा उद्देश्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ाना और इस योजना के तहत सभी इच्छुक लोगों को सहयोग देना है. 'इन्वेस्ट बिहार' कार्यक्रम की सफलता के बाद अब हम मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की निगरानी कर रहे हैं. लाभार्थियों के प्रशिक्षण के लिए उनके नजदीकी जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रम की व्यवस्था की जाएगी."

इस दौरान राज्य के उद्योग और पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा, उद्योग विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी, उद्योग निदेशक आलोक रंजन घोष, तकनीकी विकास निदेशक शेखर आनंद, हस्तकरघा एवं रेशम विभाग के निदेशक निखिल धनराज निप्पणीकर और चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, पटना (सीआईएमपी) के निदेशक डॉ. राणा सिंह उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें- पटना के प्राइवेट अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, एक व्यक्ति की मौके पर मौत, दूसरा घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले JDU में शामिल… अब शादी करेंगे निशांत कुमार? गांव पहुंचे तो महिलाएं बोलीं- 'परिवार बढ़ाइए'
पहले JDU में शामिल… अब शादी करेंगे निशांत कुमार? गांव पहुंचे तो महिलाएं बोलीं- 'परिवार बढ़ाइए'
दिग्विजय सिंह ने गिरिराज सिंह को बताया अपना रिश्तेदार, बीजेपी नेता बोले- मैं मुगलों का...
दिग्विजय सिंह ने गिरिराज सिंह को बताया अपना रिश्तेदार, बीजेपी नेता बोले- मैं मुगलों का...
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
Bihar LPG Crisis: सम्राट चौधरी के नाम पर कौन उठा ले गया एजेंसी से 4-4 LPG सिलेंडर? अब आई सफाई
बिहार: सम्राट चौधरी के नाम पर कौन उठा ले गया एजेंसी से 4-4 LPG सिलेंडर? अब आई सफाई

वीडियोज

Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget