एक्सप्लोरर

पटना के प्राइवेट अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, एक व्यक्ति की मौके पर मौत, दूसरा घायल

Patna Oxygen Cylinder Blast: अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित भूतनाथ रोड की घटना है. घायल व्यक्ति का इलाज नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है.

Patna News: पटना के भूतनाथ रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में शुक्रवार (17 जनवरी) की देर शाम ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया. गाड़ी से सिलेंडर उतारने के क्रम में यह घटना हुई है. मामला अगमकुआं थाना क्षेत्र का है. सिलेंडर फटने से इसकी चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है. उसे इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटनास्थल पर खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सिलेंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए. कुछ देर तो समझ नहीं आया कि क्या हुआ है. घटनास्थल पर खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई. इसकी सूचना मिलते ही अगमकुआं थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

मृतक और घायल की अभी तक पहचान नहीं

घटना की पुष्टि करते हुए अगमकुआं थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मृतक और घायल दोनों व्यक्ति की पहचान की जा रही है. उन्होंने बताया कि अस्पताल में जो लंबा वाला ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई होता है वही फटा है. सिलेंडर उतारने के बाद जो व्यक्ति ले जा रहा था उसकी मौत हुई है. हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है. बताया गया कि मृतक व्यक्ति अस्पताल का कर्मी नहीं है बल्कि सिलेंडर पहुंचाने वाला है. दूसरी ओर घायल व्यक्ति के बारे में कहा जा रहा है कि वो किसी मरीज का परिजन है. मौके पर खड़ा था. उसका पर डैमेज हुआ है.

कहा गया कि दोनों व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है. बताया जा रहा है कि सिलेंडर जैसे ही फटा तो अस्पताल के आसपास हड़कंप मच गया. लोगों को लगा कि बम फटा है. कुछ देर तक लोग समझ नहीं पाए कि क्या हुआ है. 

यह भी पढ़ें- JDU को लगा झटका, पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल RJD में शामिल, चुनाव में होगा खेल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget