एक्सप्लोरर

CM नीतीश के नालंदा में SP के आदेश पर बड़ी कार्रवाई, बदमाशों में मचा हड़कंप, 80 लोग गिरफ्तार

Nalanda Arresting: एसपी के निर्देश पर गिरफ्तारी में सबसे ज्यादा अवैध शराब कारोबार करने में 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं 4.250 लीटर देशी चुलाई शराब एवं 5.810 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है.

Nalanda News: बिहार के नालंदा में पुलिस के जरिए गुरुवार की रात को विशेष अभियान चलाकर बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कि गई है. जिले की पुलिस ने 80 लोगों को गिरफ्तार किया है. एसपी भारत सोनी के जरिए शुक्रवार को प्रेस रिलीज जारी कर इस बड़ी कार्रवाई के बारे जानकारी दी गई है. लगातार हो रहे इस एक्शन से बदमाशों में हड़कंप मचा हुआ है. एसपी के आदेश पर पुलिस लगातार विशेष अभियान चलाकर बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है. सबसे बड़ी बात यह है कि जिले के एसपी भारत सोनी खुद विशेष अभियान का नेतृत्व करते हैं और दिशा निर्देश के बाद पुलिस छापेमारी कर बदमाशों की गिरफ्तारी करती है.

अवैध शराब कारोबार में 38 लोग गिरफ्तार

एसपी के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाकर छापेमारी की गई तो इस गिरफ्तारी में सबसे ज्यादा अवैध शराब कारोबार करने में 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं 4.250 लीटर देशी चुलाई शराब एवं 5.810 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है. पुलिस ने वारंट में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 62 वारंट को निष्पादन कर दिया गया है. हत्या के प्रयास के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस के जरिए 81 वाहन से 92500 रुपया फाइन वसूला गया है. 

वहीं सारे थाना पुलिस पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 13 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इसमें 1. कैशर इक्बाल 2. मो० कासीम 3. मो० हमाद अहसन 4. मो० एहसान आलम 5. मो० नईअर इकबाल 6. मो० मोजीम आलम 7. सत्रुधन कुमार 8. बिरमणी कुमार 9. सोनु कुमार 10. लाला कुमार 11. सुरज कुमार 12 करण कुमार और 13. पहलाद कुमार सभी जाना गांव थाना सारे के रहने वाले हैं.

इसलामपुर थाना पुलिस के जरिए पुलिस पर हमला करने के मामले में एक बदमाश मनीष कुमार उर्फ मैरो को गिरफ्तार किया गया है. राजगीर थाना पुलिस ने दहेज हत्या मामले में उमेश चौधरी और लुटन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. हिलसा थाना पुलिस ने महिला उत्पीड़न मामले में प्रविन्द्र पासवान राहुल राम को गिरफ्तार किया है. साइबर मामले में पुलिस के द्वारा 88500 रुपए, एक कार और दो एटीएम समेत 83 मोबाइल, एक मोटरसाइकिल को जब्त किया है. 

80 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल 

एसपी ने बताया कि जिले में पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठकर कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाते हैं, लगातार निर्देश दिया जाता है कि पुलिसिंग को और बेहतर किया जाए. गंभीर मामले में फरार बदमाशों की जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए ताकि आम लोगों में भय का माहौल नहीं रहे और समय रहते हुए गंभीर कांडों का खुलासा करें और लंबित कांडों की जांच में तेजी लाएं, विशेष अभियान चलाकर जिले में 80 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, इस गिरफ्तारी में बदमाशो पर विभिन्न प्रकार के मामला दर्ज थे.

ये भी पढ़ेंः बिहार में उठा कानून-व्यवस्था पर सवाल तो NDA नेताओं ने किया पलटवार, तेजस्वी को 'समझाया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget