एक्सप्लोरर

Transfer-Posting: बिहार में 6 IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Bihar IPS Transfer Posting: 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार को आर्थिक अपराध इकाई का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. अनंत कुमार राय को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, यातायात, की जिम्मेदारी दी गई है.

Bihar IPS Transfer-Posting: बिहार में छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. मंगलवार (20 मई, 2025) को इसकी अधिसूचना जारी की गई है. 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी राजीव रंजन को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. पहले ये आर्थिक अपराध इकाई में एसपी के पद पर पटना थे.

आर्थिक अपराध इकाई के एसपी बने पंकज कुमार

वहीं राकेश कुमार सिन्हा को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का एसपी बनाया गया है. ये भी 2012 बैच के अधिकारी हैं. ये लोकायुक्त कार्यालय में पुलिस अधीक्षक के पद पर थे. 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार को आर्थिक अपराध इकाई (पटना) का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. इससे पहले ये राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो में पुलिस अधीक्षक थे. वहीं अनंत कुमार राय को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, यातायात, की जिम्मेदारी दी गई है. ये 2016 बैच के अधिकारी हैं. 

मनीष कुमार सिन्हा को मिला अतिरिक्त प्रभार

वहीं मनीष कुमार सिन्हा को समादेष्टा, विशेष सुरक्षा दल के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) विशेष शाखा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इनके अलावा किसी और अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार नहीं दिया गया है. ये 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. इनके अलावा 2018 बैच के ही राजेश कुमार को समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, 16, पटना का प्रभार दिया गया है.

Transfer-Posting: बिहार में 6 IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी, यहां देखिए पूरी लिस्ट

12 आईएएस अधिकारियों का भी हुआ तबादला

बता दें कि बिहार में इसी साल (2025) विधानसभा का चुनाव होना है. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक बार फिर से प्रदेश में तबादलों का दौर शुरू हो गया है. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने 6 आईपीएस अधिकारियों के अलावा 12 आईएएस अधिकारियों का भी आज (मंगलवार) ही तबादला किया है. सामान्य प्रशासन विभाग (बिहार सरकार) की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई है.

यह भी पढ़ें- Watch: NMCH में मरीज की उंगलियों को कुतर गया चूहा, तेजस्वी यादव ने मंगल पांडेय और CM नीतीश को घेरा

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'लाठी चले, गोली चले या गोला...
'लाठी चले, गोली चले या गोला..." पप्पू यादव ने दी पीएम मोदी को चेतावनी
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget