एक्सप्लोरर

Watch: NMCH में मरीज की उंगलियों को कुतर गया चूहा, तेजस्वी यादव ने मंगल पांडेय और CM नीतीश को घेरा

Bihar News: एनएमसीएच में इलाज के लिए एक मरीज को भर्ती कराया गया है. अभी हाल ही में उनके पैर की उंगलियों को चूहे ने कुतर दिया था. अब इस पर तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला है.

Bihar News: पटना के एनएमसीएच में मरीज के पैर की उंगलियों को चूहे द्वारा कुतरे जाने के मामले पर तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा है. मंगलवार (20 मई, 2025) को तेजस्वी यादव ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा कि दिव्यांग मरीज जो रात के समय गहरी नींद में थे उनके पैर की उंगलियों को चूहे ने कुतर दिया, इसी अस्पताल में बीते दिनों एक मृतक की आंख को चूहे ने कुतर दिया था, लेकिन किसी पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.

पोस्ट में लिखा, "अंदरखाने RSS/BJP के सीएम उम्मीदवार बन इतरा कर घूम रहे अमंगलकारी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने हमारे 17 महीने के कार्यकाल में दिन-रात मेहनत कर सुधारी-संवारी गई स्वास्थ्य व्यवस्था को फिर से बदहाल कर दिया है. अब स्वास्थ्य विभाग फिर से दुर्गति पथ पर है."

'…फिर बोलेंगे- 2005 से पहले ई सब होता था जी?'

आगे कहा, "जो विभाग अपने अस्पतालों में साफ-सफाई और सुरक्षा तक की व्यवस्था नहीं कर पाता, जहां अच्छा भला आदमी बीमार हो जाए वो मरीजों का क्या इलाज करेगा? अचेत मुख्यमंत्री को प्रेजेंटेशन दिखा बता दिया जाएगा कि मरीज की उंगलियां चूहे ने नहीं बल्कि करोड़ों की अत्याधुनिक रोबोटिक मशीन द्वारा उसके ऑपरेशन के जरिए कुतरी गई है. फिर सीएम बोलेंगे कि 2005 से पहले ई सब होता था जी?"

क्या है पूरा मामला?

एनएमसीएच में इलाज के लिए अवधेश कुमार नाम के एक मरीज को भर्ती कराया गया है. अभी हाल ही में उनके पैर की उंगलियों को चूहे ने कुतर दिया था. एक पैर से वो दिव्यांग भी हैं. उंगलियों के कुतरे जाने के मामले को लेकर एनएमसीएच की अधीक्षक डॉ. रश्मि प्रसाद ने बीते सोमवार (19 मई, 2025) को इस मामले में मीटिंग भी की थी. 

हड्डी रोग विभाग (एनएमसीएच) के डॉक्टर ओमप्रकाश का कहना है कि चूहा तो है, वार्ड में, सेमिनार हॉल में, चैंबर में, चूहा चलते-फिरते नजर आता है. अभी तक बहुत हानि नहीं हुई थी तो हम लोगों ने ध्यान नहीं दिया था. इधर मरीज को काट लिया है, हालांकि डैमेज कम है. हम लोगों ने सुप्रिटेंडेंट को लिखा है कि कैसे कंट्रोल होगा. यहां चूहा मारने वाली दवा तो दे नहीं सकते हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार: मोतिहारी में RJD नेता सहित 3 गिरफ्तार, 2 करोड़ की अफीम देख ठनका पुलिस का माथा

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget