एक्सप्लोरर

बिहारः 20 दिन के बच्चे की कोरोना वायरस से मौत, ऑक्सीजन लेवल कम; सर्दी-खांसी समेत कई लक्षण मिले

बीते दस जून को कोरोना वायरस की जांच में बच्चे की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव.परिवार का कोई भी सदस्य पॉजिटिव नहीं, फेफड़े तक पहुंच गया था संक्रमण.

भागलुपरः बीते शुक्रवार की देर रात कोरोना वायरस की वजह से एक 20 दिन के नवजात शिशु की मौत हो गई. वह भागलपुर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती था. चार जून को बच्चे को सर्दी-खांसी हुई और 10 जून को जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया. 20 दिन के बच्चे का ऑक्सीजन लेवल 65 फीसदी तक आ गया था.

अररिया के पीर नगर के रहने वाले राहुल शर्मा ने बताया कि 20 दिन पहले ही बच्चे का जन्म हुआ था. उसे 10 दिन पहले सांस फूलने, खांसी और ठंड लगने की शिकायत थी. उसे सदर अस्पताल पूर्णिया में भर्ती कराया गया. छह दिन बाद ही 10 जून को कोरोना की जांच में वह पॉजिटिव पाया गया. बच्चे की बिगड़ती हालत को देख उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. उसके बाद बच्चे को पीजी शिशु रोग विभाग के निक्कू वार्ड में भर्ती कराया गया.

बच्चे के फेफड़े तक पहुंच गया था संक्रमण

इस संबंध में डॉक्टरों ने कहा कि भर्ती के दौरान नवजात का पल्स रेट कम और ऑक्सीजन 97 फीसदी था. 10 जून को आरटीपीसीआर जांच में भी वह पॉजिटिव आया. उसे लगातार ऑक्सीजन पर रखा गया लेकिन ऑक्सीजन फ्लो कम रहने व संक्रमण फेफड़े तक पहुंचने से शुक्रवार की आधी रात उसका एसपीओ टू लेवल 65 फीसदी पर आ गया और दो बजकर 10 मिनट पर उसकी मौत हो गई.

इससे पहले किशनगंज का एक केस सामने आया था. किशनगंज में भी तीन महीने की बच्ची को चार जून को कोरोना हो गया था और इससे उसकी मौत हो गई थी. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के अस्पताल अधीक्षक डॉ. असीम कुमार दास ने बताया कि नवजात के शव को कोविड प्रोटोकॉल के तहत पैक कर परिजनों को सौंप दिया गया है.

परिजनों ने बताया कि घर का कोई भी सदस्य कोरोना पॉजिटिव नहीं है. बच्चे को कोरोना कैसे हुआ यह पता नहीं. पीजी शिशु रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. आरके सिन्हा ने बताया कि यह भागलपुर में सबसे कम उम्र के नवजात की मौत का पहला मामला है.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः एंबुलेंस नहीं मिली तो मां को पीठ पर बैठाकर अस्पताल ले गई बेटी, 3 किलोमीटर पैदल चली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र
लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र
CJP Parliament March: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget