एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस के 16 विधायक हैदराबाद पहुंचे, इस राजनीतिक उठापटक पर अखिलेश सिंह ने क्या कहा?

Bihar Congress: बिहार में आठ फरवरी को फ्लोर टेस्ट होना है. वहीं, इससे पहले कांग्रेस के विधायक हैदराबाद चले गए हैं. इसको लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं.

पटना: बिहार के 16 कांग्रेस विधायक रविवार की शाम में हैदराबाद पहुंचे हैं. कल से सभी विधायक दिल्ली में थे. सोमवार को तीन और कांग्रेस विधायक हैदराबाद जाएंगे. वहीं, इस पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि नई सरकार बनी है, हम सभी विधायक उन्हें बधाई देने के लिए यहां हैं. हम सीएम से मिलेंगे और उन्हें बधाई देंगे. बता दें कि कांग्रेस ने 12 फरवरी को बिहार विधानसभा में शक्ति परीक्षण से पहले किसी भी 'खरीद-फरोख्त' के प्रयास से बचने के लिए अपने विधायकों को हैदराबाद स्थानांतरित करने का फैसला किया है.

कांग्रेस में लोग डरे हुए हैं- विजय कुमार सिन्हा

इस पर कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि हम सभी विधायक लोग हैदराबाद घूमने आए हैं. वहीं, नई दिल्ली में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस में लोग डरे हुए हैं. उन्हें अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है. वे विधायकों का अपमान करते हैं. कांग्रेस को इस सोच से मुक्त होना चाहिए कि विधायक एक बंधुआ मजदूर है. विधायक जनता का फैसला लाते हैं और उन्हें अपना निर्णय स्वयं लेने में सक्षम होना चाहिए. 

दिल्ली में हैं बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष

उधर, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बिहार बीजेपी के प्रभारी एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात कर बिहार के राजनीतिक हालात, एनडीए गठबंधन सरकार,आगामी लोकसभा और राज्यसभा चुनाव सहित संगठनात्मक विषयों से जुड़े अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की. बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से एनडीए गठबंधन की सरकार बनने के बाद राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की यह पहली दिल्ली यात्रा है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ दोनों उपमुख्यमंत्रियों की मुलाकात को बिहार की राजनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. इस मुलाकात को लेकर कई कयास भी लगाए जा रहे हैं.

ये भी पढे़ं: Samrat Chaudhary: 'सारी फाइल खुलेगी', अमित शाह से मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी के बदले तेवर, दिया बड़ा राजनीतिक संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget