एक्सप्लोरर

Bihar News: समस्तीपुर के स्कूल में मिड-डे मील खाने से 100 छात्राएं बीमार, सदर अस्पताल में हो गया अफरा-तफरी का माहौल

Samastipur News: मामला मथुरापुर कन्या मध्य विद्यालय का है. इस विद्यालय में पढ़ने वाली 100 छात्राओं को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था.

पटना: बिहार के समस्तीपुर जिले के एक गर्ल्स स्कूल में शनिवार को मिड-डे मील (Mid Day Meal) खाने के बाद लगभग 100 छात्राएं बीमार (Samastipur News) पड़ गईं. घटना मथुरापुर कन्या मध्य विद्यालय की बताई जा रही है. मध्याह्न भोजन खाने के बाद छात्राओं ने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की. उन्हें तुरंत एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनमें से कुछ को आगे के इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

फिलहाल बीमार छात्राओं की हालत स्थिर

छात्राओं के अभिभावक मध्याह्न भोजन में सल्फास मिले होने की आशंका जता रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग फिलहाल छात्राओं की हालत पर नजर रखे हुए है. समस्तीपुर के जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है. समस्तीपुर सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पीडी शर्मा ने कहा कि लगभग 100 छात्राओं को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था. उन्होंने स्कूल में मध्याह्न भोजन खाया था. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और सुधार हो रहा है. जहरीला भोजन खाने के बाद वे बीमार पड़ गईं.

सीतामढ़ी में दो दर्जन से अधिक बच्चे हुए थे बीमार

बता दें कि कुछ दिन पहले बिहार के सीतामढ़ी में 12 सितंबर को एमडीएम खाने से दो दर्जन से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए. पांच की हालत को गंभीर देखते हुए रेफर करना पड़ा. बच्चों ने सिर दर्द और उल्टी की शिकायत की थी. यह मामला जिले के डुमरा प्रखंड की भासर मछहा दक्षिणी पंचायत के रिखौल गांव स्थित प्राथमिक स्कूल का है. बताया गया कि भोजन में छिपकली मरी हुई थी. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. वहीं, इससे पहले भी कई स्कूलों में इस तरह के मामले समाने आ चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Muzaffarpur Boat Accident को लेकर CM नीतीश के बयान पर चिराग ने सुनाई खरी खोटी, जात-पात की राजनीति का लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के मंत्री बोले- 'इंडिया गठबंधन का दिल्ली मार्च टांय-टांय फिस्स हो जाएगा'
बिहार के मंत्री बोले- 'इंडिया गठबंधन का दिल्ली मार्च टांय-टांय फिस्स हो जाएगा'
विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
श्री विष्णु और महिमा नांबियार ‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget